आज कोतवाली चौक मारवाड़ी टोला लेन स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में सावन सुदी मोक्ष सप्तमी देवाधिदेव *श्री 1008 चिंतामणि पारसनाथ भगवान के 2800वें मोक्ष कल्याणक महोत्सव* पर एक दूसरे को हार्दिक शुभकामनाएं दी !
परम *राष्ट्र गौरव गणाचार्य श्री विराग सागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य श्रमण संस्कृति उद् गाता सराक केसरी श्रमण श्री विशल्य सागर जी के प्रेरणा एवं सानिध्य में* श्री सम्मेद शिखर जी की अनुकृति की भव्य रचना करके पारसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है!
आज के ही शुभ दिन *भारत का मिशन चंद्रयान-3* सफल हो ऐसा सभी कामना करें!
चंद्रयान–3 चंद्रमा की सतह के बेहद करीब पहुंच चुका है कुछ ही समय मे चंद्रमा की जमीन पर सॉफ्ट लैंडिंग कर लेगा।
परम पूज्य मुनिराज ने सभी से अनुरोध है कि आज अपनी *दैनिक पूजा अर्चना* में चंद्रयान–3 के पूर्ण सफल होने की ईश्वर से प्रार्थना अवश्य करें। प्रार्थना में 100 फीसदी ताकत होती है जब वो अपने स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रतिष्ठा के लिए की जाती है। ये सफलता विश्व में भारत 🇮🇳के मान सम्मान को कई गुना बढ़ाएगी।
आज सर्वप्रथम प्रात 7:30 बजे भगवान श्री 1008 पारसनाथ जी के मोक्ष कल्याणक दिवस पर का प्रथम कलश श्री सुमंत कुमार राजेश कुमार श्रेयांश कुमार पाटनी परिवार द्वारा किया गया, श्री कमल कुमार मनोज कुमार राजीव कुमार पाटनी परिवार द्वारा शांति धारा की गई, तत्पश्चात 23 किलो का लाडू भगवान को शांतिलाल विजय कुमार जी नरेश कुमार जी नितीश कुमार जी काला परिवार द्वारा चढ़ाया गया, साथ हि साथ आज 23वे तीर्थंकर श्री 1008 पारसनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस 23 और परिवारों ने लाडू चढ़ाएं! इसके बाद परम पूज्य विशल सागर जी मुनिराज का प्रवचन हुआ! विश्व में शांति एवं चंद्रयान-3 सफलता के लिए श्री कल्याण मंदिर विधान किया गया! समाज के लोगों ने उपरोक्त कार्यक्रम में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया- संजय जैन, राजेश जैन, सुनील जैन, अशोक जैन, महामंत्री पदम जैन, राजीव जैन, शशांक जैन, विनोद विनायका, विशाल पाटनी, मनोज जैन तृप्ति जैन, रश्मि जैन, आरती जैन, सीमा जैन, सुनीला छाबड़ा, अनिल काला, सूरज जैन, राजेंद्र जैन, उत्तम जैन आदि लोग मौजूद थे!
संध्या बेला में भगवान श्री 1008 पारसनाथ जी की आरती नवीन कुमार रितु देवी जैन परिवार द्वारा की गई!
उपरोक्त जानकारी मीडिया सह- प्रभारी सुमित लेंगे दी!


0 comments: