लायंस क्लब ऑफ भागलपुर रॉयल द्वारा आज रानी तालाब स्थित माउंट असीसी स्कूल के प्रांगण में कक्षा 11 & 12 के छात्रों के लिए *Leadership Summit* का आयोजन किया गया।
माननीय प्राचार्य Rev. फादर कुरियन की प्रेरणा से तीन विषयों पर परिचर्चा आयोजित की गई। प्रथम सेशन पूर्व जिलापाल अनुपम सिंहानिया ने *Your Attitude Determines Your Altitude*, द्वितीय सेशन शहर के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डा. प्रणव कुमार ने *Mental Health Versus Physical Health* और तृतीय सेशन CA निधि राजगढ़िया ने *Career Selection under Peer Pressure* पर लिया।
इसके पूर्व विद्यालय प्रबंधन की ओर से वक्ताओं और लायन सदस्यों के सम्मान में पुष्प गुच्छ एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
तीनों विषयों को बहुत ही रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया गया जिसे छात्रों ने बहुत पसंद किया। वक्ताओं ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और जीवन में खुश रहने के ध्येय को एक ज्यादा सफल और संतोषप्रद सोच बताया। छात्रों ने वक्ताओं से विभिन्न प्रश्न भी किए और उनका मार्गदर्शन लिया।
रॉयल लायंस ने प्राचार्य Rev. फादर कुरियन एवं उप प्राचार्य फादर जैकब को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रॉयल अध्यक्ष प्रशांत सुचंती, अमन शर्मा, विनीत अग्रवाल, ब्रजेश अग्रवाल, गौरव बंसल, आलोक सिंहानिया, शिखा सिंहानिया, निकिता सुचंती, अगस्तीन सर, अजय सर एवम अन्य उपस्थि
त थे।


0 comments: