बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति भागलपुर।
भागलपुर (बिहार )आज दिनांक 27 जुलाई 2023 को बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति भागलपुर की आपात बैठक समिति के संयोजक प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में उनके आवास पर आहूत की गई। इस बैठक में कटिहार के बारसोई में बिजली कटौती के विरोध में जन प्रदर्शन कर रहे आम जनता पर पुलिस के द्वारा गोली चलाने से दो लोगों की जान चली गई और लाठीचार्ज में कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
बैठक में इस घटना की घोर निंदा और भर्त्सना की गई। उसी के साथ है इस गंभीर घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हुए दोषी पुलिस पदाधिकारी पर मुकदमा चलाने की मांग की गई। बिजली आपूर्ति की मांग करना आम जनता का अधिकार है।
साथ ही भागलपुर में भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग करते हुए स्मार्ट मीटर को वापस लेने की मांग की गई। इसके लिए बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति का संघर्ष जारी रहेगा।
बैठक में प्रकाश चंद गुप्ता, अशोक कुमार जीवराजका, निरंजन साह, निजाहतअंसारी, देवाशीष बनर्जी, महबूब आलम, तकी अहमद जावेद, अमन कुमार सिन्हा, बासुदेव भाई अनीता शर्मा, ओम भास्कर, कुणाल सिंह आदि उपस्थित थे।

0 comments: