भाजपा तिलक मांझी मंडल अंतर्गत शक्तिकेंद्र प्रभारी व संयोजक के साथ बैठक संपन्न।
आज शुक्रवार क़ो कैंप जेल रोड स्थिति विवाह भवन में बैठक का आयोजन तिलक मांझी अध्यक्ष प्रतिक आनंद की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।
बैठक में जिला अध्यक्ष संतोष साह ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को साधुवाद देत हुए कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को लगातार मेहनत करते रहना है और पार्टी को वर्तमान के मुकाबले और चार गुणा अधिक बढ़ाना है।
निवर्तमान जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि बूथ प्रमुख का सबसे पहला काम अपने बूथ को मजबूत करना है। बूथ पर वोट प्रबंधन अच्छा है तो आप बूथ नहीं हार सकते। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख और बूथ समिति को सक्रिय करना बहुत जरुरी है।हर बूथ पर एक अच्छे कार्यकर्त्ता को बीएलए-2 की जिम्मेदारी देने से बूथ और सशक्त होगा।
जिला महामंत्री अभय घोष सोनू जी ने कहा कि उन्होंने संवाद को ही जीत का मंत्र बताते हुए कहा कि संवाद से न केवल संगठन मजबूत रहता है बल्कि चुनाव जीतना भी आसान हो जाता है।
मंडल अध्यक्ष प्रतिक आनंद ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि संकल्पित मन से चुनाव जीता जाता है और हम लोकसभा चुनाव जीतेंगे तब ही विधानसभा चुनाव जीतेंगे। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं का समय मांगा।
मंच संचालन मंडल महामंत्री शशांक घोष व धन्यवाद ज्ञापन नीतीश यादव ने किया।
इस अवसर पर प्रदीप सिंह,ओम भास्कर,प्रीति शेखर,योगेश पांडेय,विजय कुशवाहा,राजेश टंडन,देवब्रत घोष,स्वेता सिंह,सुधीर भगत ने सम्बोधित किया।
इस बैठक में संगीता सिन्हा,ज्ञानदीप मंडल,प्राणिक वाजपेयी,गौतम सिंह,प्रकाश साह,अनीता सिंह,सोमनाथ शर्मा,प्रणव दास,विनीत भगत,शिवजी तिवारी,अभिषेक यादव,ज्ञान गौरव,निक्की नेहा पटेल,रवि शंकरण,आदि कार्यकर्ता
उपस्थित हुए


0 comments: