हस्ताक्षर अभियान से भाजयुमो का चरणबद्ध आंदोलन शुरू
कलम की ताकत महागठबंधन सरकार की लाठी-गोली पर भारी पड़ेगी:-चंदन ठाकुर
बिहार विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ बुधवार को पार्टी ने हस्ताक्षर अभियान चलाने के साथ चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन ठाकुर ने की।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाली चौक के पास हस्ताक्षर अभियान चलाया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन ठाकुर ने कहा कि बिहार की निरंकुश शासन के खिलाफ यह हस्ताक्षर अभियान एक शंखनाद है। इस हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से भाजयुमो कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ेंगे।
13 जुलाई को भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए थे। इसी को लेकर मनाली चौक में हस्ताक्षर अभियान और पुलिसिया कार्रवाई की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में तस्वीरों के जरिए लोगों को लाठीचार्ज की हकीकत दिखाई गई।
शिक्षा व्यवस्था की बदहाली बढ़ती जा रही है। सरकारी विद्यालयों में ना तो शिक्षक हैं, ना ही शैक्षणिक व्यवस्था।नौवीं फेल को झेलता बिहार अब तैयारी कर रहा है चाचा-भतीजा के विदाई का।
भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह ने हस्ताक्षर अभियान ने उपस्थित होकर
एक बार फिर बिहार सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान और प्रदर्शनी अभियान को हम मंडल स्तर तक ले जाएंगे बिहार सरकार को बेनकाब करने के लिए अभियान चलेंगे।
उन्होंने कहा कि नीतेश कुमार जब तक 10 लाख लोगों को नौकरी नहीं देंगे, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा और उन्हें कुर्सी छोड़नी पड़ेगी।
एम.एल.सी डॉ एनके यादव ने कहा कि बिहार में एक और अराजकता और बेरोजगारी चर्मोत्कर्ष पर है। दूसरी और दस लाख नौकरी का वादा करके सत्ता के नशे में चूर चाचा-भतीजा कुम्भकर्ण की नींद सोये हुए हैं। लेकिन बिहार की न्यायप्रिय जनता को ठगने का समय अब समाप्त हो चुका है। जनता सब देख रही है और हस्ताक्षर अभियान में साथ देकर इसका संकेत देगी।
युवा मोर्चा प्रदर्शित करेगी कि जनता अब इस दमनकारी नीति वाली विनाश पुरुष को छोड़ न्याय एवं विकास के साथ खड़ी है।
युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री बंटी यादव ने कहा कि बिहार में कुशासन के कार्यकाल में बढ़ती अराजकता, अपराध, भ्रष्टाचार, दमनकारी नीति, मासूमों एवं बेकसूरों पर हो रहे लाठीचार्ज और तानाशाही के विरुद्ध राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान की घोषणा की गई है।युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 25 जुलाई से नौ अगस्त तक हस्ताक्षर अभियान चला हर वर्ग के लोगों को इस अराजक व्यवस्था के खिलाफ एकजुट करेंगे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला,रोशन सिंह,योगेश पांडेय,अभय घोष,मनीष दास,राजेश टंडन,स्वेता सुमन,प्राणिक वाजपेयी,आलोक सिंह बंटू,विनोद सिन्हा,पंकज सिंह,कुमार श्रवण,अनुज झा,प्रतिक आनंद,निरंजन चंद्रवंशी,सिद्धार्थ सोलंकी,मंगलमूर्ति,सोनू कुमार,पिंकी बगोरिया,सरिता शर्मा,आकाश कुमार,मनीष ठाकुर,आकाश,दीपक,प्रकाश साह,
विनीत भगत,दीपक घोष,


0 comments: