Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

 बेंगलुरु: बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का संदेह होने पर उसके निजी अंगों और पेट पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना रविवार रात बाजार स्ट्रीट में हुई। पुलिस ने आरोपी पति दयानंद को भी गिरफ्तार कर लिया है जो एक हिस्ट्रीशीटर है।


दयानंद और पीड़िता प्रियंका के दो बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक, तीन दिन पहले ही उसे परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल से रिहा किया गया था, जहां वह एक अन्‍य मामले में बंद था। इससे पहले आरोपी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और बेंगलुरु की अशोकनगर पुलिस ने उसके खिलाफ रासुका लगाया था। पुलिस ने कहा कि रविवार की रात जब वह नशे की हालत में घर लौटा तो दयानंद ने अपनी पत्नी पर परपुरुष से संबंध का आरोप लगाते हुए उससे बहस करना शुरू कर दिया।


गुस्से में आकर उसने रसोई से चाकू उठाया और बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी पर वार कर दिया। जैसे ही वह चिल्लाने लगी तो वह घबराकर वहां से भाग गया। पड़ोसी उसकी मदद के लिए आए और पुलिस को भी बुलाया। प्रियंका को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने कहा है कि वह खतरे से बाहर है।


Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top