सतीश कौशिक के निधन से इंडस्ट्री को लगा सदमा, कंगना रनौत के साथ इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि.
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का निधन हो गया। 66 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है। हार्ट अटैक के बाद अस्पताल ले जाते हुए उनकी मौत हो गई। अभिनेता और सतीश के करीबी दोस्त अनुपम खेर ने दोनों अभिनेताओं की एक तस्वीर के साथ इस दुखद खबर की पुष्टि की है। इस खबर के सामने आने के बाद से बॉलीवुड में शोक की लहर है और कई सेलेब्स ने दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दी है। कंगना रनौत हुईं भावुक कंगना रनौत ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर अभिनेता सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है, "इस भयानक खबर से जाग गई, वह मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक व्यक्तिगत रूप से भी बहुत दयालु और सच्चे इंसान थे, मुझे उन्हें इमरजेंसी में निर्देशित करना बहुत पसंद था . उनकी कमी खलेगी, ओम शांति। मधुर भंडारकर ने दी श्रद्धांजलि मधुर भंडारकर ने इस खबर को शेयर करते हुए उन्हें सबसे ऊर्जावान बताया है, उन्होंने लिखा, "हमेशा जीवंत, ऊर्जावान और जीवन से भरपूर अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक जी के निधन के बारे में सुनकर मैं बहुत स्तब्ध हूं, उन्हें फिल्म बिरादरी और लाखों प्रशंसकों द्वारा बहुत याद किया जाएगा, उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

0 comments: