आज दिनांक 20 फरवरी 2023 को संयोजक कमल जयसवाल के नेतृत्व में दीप नारायण सिंह स्मारक घंटाघर चौक से हवाई जहाज सेवा संघर्ष समिति के तमाम सदस्यों के द्वारा जन जागरण अभियान की शुरुआत की गई। जन जागरण अभियान घंटाघर चौक से प्रारंभ होकर आकाशवाणी चौक, रेड क्रॉस रोड, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय होते हुए कचहरी चौक पहुंचा। कचहरी चौक पर अधिवक्ताओं का एक समूह इस अभियान में शरीक हुआ जो नुक्कड़ सभा में परिणत हो गया। उसके बाद व्यवहार न्यायालय होते हुए मनाली चौक पहुंचा, मनाली चौक के बाद नगर निगम के रास्ते प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के गेट के समक्ष जन जागरण अभियान नुक्कड़ सभा को समाप्त किया गया । जन जागरण अभियान में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर से अविलंब हवाई सेवा शुरू करने की मांग की। दीप नारायण सिंह स्मारक पर अपने संबोधन में संजय राम ने बताया की सांसद अजय मंडल के आश्वासन के बाद हवाई जहाज सेवा संघर्ष समिति के द्वारा आंदोलन को स्थगित किया गया था, लेकिन इतने माह बीत जाने के बाद भी आज तक भागलपुर से हवाई सेवा कार्य का प्रारंभ नहीं किया जा सका है। इसलिए इस आंदोलन के माध्यम से जन जागरण अभियान जारी रहेगा। समाजसेवी विजय यादव ने भागलपुर के जनप्रतिनिधियों द्वारा आज तक भागलपुर में हवाई जहाज उड़ान हेतु एयरपोर्ट के लिए कोई भी प्रस्ताव बिहार से भारत सरकार के मंत्रालय को नहीं भेजा गया है । संतोष कुमार शाह एवं सुनंदा रक्षित के द्वारा अपने संबोधन में बताया गया की जब तक भागलपुर से हवाई सेवा उपलब्ध नहीं कराई जाती है तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। अमन सिन्हा बताया कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण भागलपुर हवाई सेवा से वंचित रह गया है। सेवानिवृत्त बैंक कर्मी अरविंद रामा, रविंद्र मिश्रा ने इस आंदोलन में सभी वर्गों के लोगों को आह्वान किया है की हवाई सेवा आरंभ करने के लिए लोगों को आगे आने की आवश्यकता है । डॉक्टर दिनेश, शंभू सिंह, मिथिलेश इंजीनियर ने इस आंदोलन के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जन आंदोलन हेतु जनता की अदालत में जाने की वकालत की है। विनय कुमार सिन्हा, अशोक सिंह, निरंजन सिंह, आनंद पासवान, क्रांति पाठक, सरिता पाठक, पिंकी बागोरिया ने बढ़-चढ़कर आज के जन जागरण अभियान में भाग लिया। ओम प्रकाश मंडल, राजीव कुमार, मिंटू कलाकार, रतन शर्मा, चंदन कुमार कर्ण, प्रभात कुमार , देवाशीष बनर्जी ,आदि सदस्यों ने पैदल चलकर हवाई सेवा के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए लोगों को आगे आने का अनुरोध किया। आंदोलन में अशोक गुप्ता, जयप्रकाश जयसवाल ,पवन शाह ने इस अभियान में आने वाले सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया और कल दिनांक 21 दो 2023 को 3:00 घंटाघर दीप नारायण सिंह स्मारक पर जन जागरण हेतु आने का आमंत्रण भी दिया।


0 comments: