26 व 27 फरवरी को होने वाले महिला मोर्चा बिहार प्रदेश कार्यसमिति बैठक की तैयारी के निमित्त आज भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह के नेतृत्व में होटल राजहंस में बैठक की गई।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह ने बताया कि भागलपुर में महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।
पहली बार हो रहे भागलपुर में इस तरह की बैठक को देखते हुए महिलाओं में काफी उत्साह है।
ज्ञात हो कि इस बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की पूरे बिहार की नेत्री के अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय के अलावे भी कई नेता आने वाले हैं।
दो दिवसीय इस बैठक में आगामी कार्यक्रम,महिला मोर्चा की संगठनात्मक रूपरेखा के अलावा पार्टी में अपनी सक्रिय भूमिका पर भी चर्चा होगी।
बैठक में प्रमुख रूप से अनामिका ठाकुर बबीता मिश्रा कुंदन कुमारी, प्रेमलता शर्मा, पिंकी बागोरिया, मधुमाला दास, संगीता सिन्हा,रजनी सिन्हा, रेखा शाह,


0 comments: