गुंजन पंत और विराज भट्ट स्टारर भोजपुरी फिल्म 'प्यार भईल हिंदुस्तान से' का फर्स्ट लुक आउट. ....

Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

गुंजन पंत और विराज भट्ट स्टारर भोजपुरी फिल्म 'प्यार भईल हिंदुस्तान से' का फर्स्ट लुक आउट. 


संवादाता - शाहिद आलम 


आशुतोष इंटरप्राइजेज प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म 'प्यार भईल हिंदुस्तान से' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक और टाइटल से यह प्रतीत होता है कि फिल्म देशभक्ति से प्रेरित है जिसमें एक अनोखी प्रेम कथा भी शामिल है। इस फिल्म का लुक मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आउट किया गया। फिल्म के निर्माता संजय कुमार यादव है और निर्देशक गोपाल पाठक हैं। इस फिल्म की शूटिंग नेपाल में हुई है। फिल्म 'प्यार भईल हिंदुस्तान से' के बारे में वर्सेटाइल एक्टर बृजेश त्रिपाठी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमने देशभक्ति पर एक बेहतरीन फिल्म बनाने की कोशिश की है। अब ये दर्शकों के हाथ में है कि उन्हें यह कैसी लगती है, जिससे हम सबों को इंतजार रहेगा। उन्होंने कहा कि भोजपुरी सिनेमा का ग्राफ इतना समृद्ध हो गया है कि आजकल छोटी बड़ी तमाम तरह की फिल्में बन रही है और कम ही कलाकारों का मुंबई में रहना होता है। सभी अपने प्रोजेक्ट को लेकर कहीं ना कहीं बिजी रहते हैं।  यह एक इंडस्ट्री के लिए सुकून वाली बात है। वहीं फिल्म के निर्माता संजय कुमार यादव ने कहा कि हमने कोशिश की है कि बस तो को एक अलग तरह को अलग तरह का मनोरंजन दे सके। अब हम इसमें कितना कामयाब हुए हैं इसका फैसला दर्शकों को करना है।गोपाल पाठक ने कहा कि फिल्म में भारत-पाकिस्तान की कहानी को हमने एक अलग और अनोखे अंदाज में बनाया है। अक्सर ऐसा हुआ है कि पाकिस्तान के कलाकार भारत में आकर परफॉर्म करते हैं। हमने इस फिल्म में दिखाया कि कैसे एक भारतीय कलाकार बिना वीजा के पाकिस्तान जाकर वहां कार्यक्रम करता है और वहां उसके साथ क्या-क्या होता है। इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। आपको बता दें कि इस फिल्म में गीत व संगीत मुन्ना दुबे का है। लेखक अनिल विश्वकर्मा हैं। मारधाड़ जनक व शंकर, छायांकन महेन्द्र थापा और  संकलन राजेश शाह ने किया है। नृत्य अशोक मईती का है।  कला राम बाबु ठाकुर, कार्यकारी निर्माता राजीव रंजन कुमार व प्रियरंजन कुमार यादव हैं। फिल्म के स्टारकास्ट है विराज भट्ट ,गुंजन पंत ,प्राची सिंह , बृजेश त्रिपाठी,गिरीश शर्मा और हेमंत बिरजे है।


Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top