केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के छोटे भाई निर्मल चौबे का आकस्मिक निधन।
भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के छोटे भाई का निधन अस्पताल के व्यवस्था पर कई सवाल खड़ा कर दिया है।
ज्ञात हो कि श्री चौबे भारत सरकार के स्वास्थ्य राज्य मंत्री एवं बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं, इसके बावजूद उनके सहोदर छोटे भाई को लेकर जब उनके परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां पर पूरे इमरजेंसी में एकमात्र एमबीबीएस के छात्र थे और आईसीयू में डॉक्टर नदारद थे।
निर्मल चौबे को आज करीब 3:00 बजे सीने में दर्द हुआ उसके उपरांत उनका बेटा गौतम और नितेश उनको लेकर अस्पताल पहुंचा,व्यवस्था लचर देखकर उन्होंने अपने चाचा अश्विनी चौबे को सूचना दी।
स्वयं अश्विनी चौबे ने कई चिकित्सकों को फोन कर एवं अस्पताल अधीक्षक को फोन कर अस्पताल पहुंचने का आग्रह किया।
अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने एवं अन्य चिकित्सकों के लेट पहुंचने के कारण उनका दुखद निधन हो गया।
निर्मल चौबे करीब 60 वर्ष के थे वह अपने पीछे 3 पुत्र छोड़कर गए हैं।इतनी देर में भारतीय जनता पार्टी के एवं उनके परिवार से जुड़े 100 से अधिक लोग अस्पताल पहुंच गए।
निर्मल चौबे का कल बनाने में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इस घटना पर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार, जिला उपाध्यक्ष डॉ रौशन सिंह, दिलीप निराला, विपुल सिंह, श्यामल किशोर मिश्रा, विजय कुमार कुशवाहा, पवन मिश्रा, मुकेश कुमार, जिला महामंत्री देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, मुरारी पासवान, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वेता सिंह, जिला मंत्री प्रणब दास, आशुतोष कुमार ढिल्लू, राजेश टंडन, अभय घोष सोनू, दिनेश मंडल, खोका चौबे, चंदन ठाकुर, योगेश पाण्डेय झूलन, रोहित कुमार, करण शर्मा, कुश पांडेय, दीपक कुमार झा आदि ने शोक व्यक्त किया।
इंदु भूषण झा–जिला मिडिया प्रभारी, भाजपा भागलपुर।


0 comments: