भागलपुरः
नगर निकाय चुनाव को लेकर किया गया जनसंपर्क*
भागलपुर नगर निगम चुनाव लड़ रही निवर्तमान महापौर सीमा साह अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार अभियान के क्रम में आज वार्ड संख्या एक से वार्ड संख्या पांच के अंतर्गत चंपानगर, गोलदार पट्टी, पसीटोला, सुजापुर, तांती बाजार, धोबी टोला, बाबू टोला, में सघन जनसंपर्क किए।
वहीं जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह भी अपने समर्थकों के साथ जोर शोर से प्रचार अभियान में लगे हुए हैं।
जगह जगह पर महिलाओं एवं युवाओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सीमा साह को वोट देने की अपील किया जा रहा है।
स्थानीय विद्या रेजीडेंसी होटल में बैठक हुई जिसमें सबों ने एकमत होकर सीमा साह को महापौर बनाने का संकल्प लिया।
जनसंपर्क अभियान में रुबी दास, जिया गोस्वामी, संगीता तिवारी , अरुणिमा सिंह, सन्तोष कुमार, अभय घोष सोनू, निरंजन साह, मुकेश सिंह, राजेश टंडन, सुधीर भगत, नन्हे खांन, महिपाल सिंह, अक्षय आनंद मोदी, नीरज तिवारी, गुलशन खानम, नीतू सिंह चौबे, अमरदीप साह, संजय भट्ट, विकास यादव, अंकित भगत, रेनू देवी जिला परिषद झंडापुर रंजीत गुप्ता, नीरज भगत, आदित्य, अजय यादव समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।


0 comments: