Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

 प्रेस के लिए प्रकाशनार्थ

---------------------------------------


*नहीं रहे भाकपा-माले के केंद्रीय कमिटी सदस्य व तमिलनाडु राज्य सचिव कॉमरेड एनके नटराजन*


*भाकपा-माले व ऐक्टू को अपूरणीय क्षति, ...समूचे कतार ने व्यक्त किया गहरा शोक*


12 दिसम्बर 2022, भागलपुर


भाकपा-माले के तमिलनाडु राज्य सचिव व केंद्रीय कमिटी सदस्य कॉमरेड एनके नटराजन का परसों 10 दिसम्बर की दोपहर में निधन हो गया। उस समय वे अपने गृहजिला डिंडीगुल में पार्टी की कमिटी मीटिंग में शामिल थे। 67 वर्षीय कॉमरेड नटराजन ऐक्टू के राष्ट्रीय सचिव व तमिलनाडु के राज्य अध्यक्ष भी रहें हैं। उनके आकस्मिक निधन से समस्त पार्टी व ऐक्टू कतार शोकाकुल है। 


          भाकपा-माले के राज्य कमिटी सदस्य व ऐक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस के शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह विश्वास करना बहुत कठिन है कि हम कॉमरेड  एनके नटराजन को दोबारा नहीं देख पाएंगे। ट्रेड यूनियन के मोर्चे पर उनके साथ काम करने की बहुत सी यादें हैं। हमेशा मुस्कुराते रहने और अपना आपा न खोने देने वाले कॉमरड नटराजन संगठन के सबसे भरोसेमंद नेता और अपने सभी सहयोगियों के करीबी मित्र थे। उन्होंने 2019 में पार्टी सचिव के रूप में पदभार संभाला था, उसके बाद उन्हें केंद्रीय समिति में भी शामिल किया गया था। तमिलनाडु में उनके नेतृत्व में पार्टी लगातार बढ़ रही थी।

          उन्होंने कहा कि कोयंबटूर जिले के विभिन्न कारखानों में यूनियन निर्माण के अलावा वे विख्यात प्रिकॉल आंदोलन से भी जुड़े रहे। जनता की लड़ाई लड़ते हुए उन्हें कई बार कारावास का सामना करना पड़ा। भाजपा के खिलाफ राजनीतिक संघर्ष के साथ जनता के प्रति  प्रेम और वर्ग संघर्ष के प्रति अटूट प्रतिबद्धता उनकी विशेषता थी। आम जनता के बीच, खासकर पार्टी दायरे में लोग उन्हें बहुत प्यार और सम्मान देते थे। उनके निधन से समस्त वाम-जनवादी आंदोलन की अपूरणीय क्षति हुई है।


          पार्टी के नगर प्रभारी व ऐक्टू के राज्य सचिव कॉमरेड मुकेश मुक्त ने कहा कि ऐक्टू के राष्ट्रीय काउंसिल और कार्यकारिणी की मीटिंग में कॉमरेड नटराजन से बहुतों बार मिला था। भाषाई समस्या के बावजूद भी बहुत ही सहजता व आत्मीयता से मिला करते थे। पॉण्डिचेरी की एक मीटिंग उनके साथ लम्बा वक्त गुजरा था। अपनी भूमिका के प्रति वे बहुत ही सजग थे और पार्टी हित के लिए हमेशा तत्पर रहा करते थे। उन्होंने असंगठित मजदूरों के बीच कड़ी मेहनत कर तमिलनाडु में पार्टी का विस्तार किया। सादा जीवन व्यतीत करने वाले कॉमरेड नटराजन अपने साथियों का बहुत खयाल रखा करते थे। उनके निधन की खबर से समस्त पार्टी कतार स्तब्ध और शोकाकुल है। पार्टी में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।


          कॉमरेड एन के नटराजन के निधन पर भाकपा-माले के राज्य कमिटी सदस्य व ऐक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसके शर्मा, जिला सचिव बिन्देश्वरी मंडल, नगर प्रभारी व ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त, नगर सचिव विष्णु कुमार मंडल, पूर्व नगर सचिव सुरेश प्रसाद साह, नगर कमिटी सदस्य मनोज कृष्ण सहाय, सुभाष कुमार, अमर कुमार, प्रवीण कुमार पंकज, मो. मुमताज, मो. सुदीन, लूटन तांती, वीरबल यादव, बुधनी उरांव आदि जिला व नगर कमिटी के सदस्यों सहित समस्त पार्टी कतारों ने शोक व्यक्त किया।

कॉमरेड एनके नटराजन अमर रहे!

कॉमरेड एनके नटराजन को लाल सलाम! ✊


Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top