एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत आज भारतीय जनता पार्टी ने गौशाला हॉल में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व झारखंड का स्थापना दिवस पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित की।
अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष रोहित पाण्डेय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने हिन्दू धर्म की रक्षा शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप की तरह किया था। लेकिन भारत के इतिहास में कांग्रेस की सरकार ने उन्हें सम्मान नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल से उनके जन्मदिन 15 नवम्बर को राष्ट्रीय जनजातीय दिवस के रूप में घोषित कर उन्हें सम्मान देने का काम किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने सिर्फ देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़ाई नहीं लड़ी बल्कि वनवासी समाज की संस्कृति, धर्म, जंगल, जमीन एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए भी लड़े।
मात्र 25 साल की उम्र में अंग्रेजों ने उन्हें जहर देकर मार दिया।
इसके साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी मौके पर अपने अपने विचार रखे।
इस दौरान कार्यक्रम में अनुसूचित समाज के कैलाश हरि एवं रघुवीर हरि को धोती व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री देवव्रत घोष, अभिनव कुमार,जिला उपाध्यक्ष डॉ. रोशन सिंह, अंजना प्रकाश, जिला मंत्री मनीष दास पृथ्वीराज, अमरजीत शाह,प्रवक्ता राजेश टंडन, गुड्डू शुक्ला, अनुपलाल साह, श्वेता सुमन, दीपक शर्मा, विष्णु शर्मा, प्यारे हिंद, सुनील सिंह,ओम भास्कर, कुणाल सिंह, जय जीत दत्ता, चंदन कर्ण, प्रतीक आनंद, कुंदन कुमार आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट :- शैलेंद्र कुमार गुप्ता
भागलपुर


0 comments: