Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

 भागलपुर


रिपोर्ट शैलेंद्र कुमार गुप्ता



आज दिनांक 20 अक्टूबर,2022 को हमारे बिहारी कन्या मध्य विद्यालय मिरजानहाट भागलपुर नगर निगम पूर्वी में *बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान, निपुण बिहार मिशन अंतर्गत अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी, माइक्रो इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट के तहत  अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम आए हुए सभी अभिभावकों का बाल संसद के सदस्यों द्वारा गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। उन्हें संगोष्ठी कक्ष में ससम्मान बैठाया गया। इसके बाद बच्चियों द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुत की गई।*

        *प्रधानाध्यापक महोदय ,वरीय शिक्षिका सुमन कुमारी, अंजनी कुमार,पूनम कुमारी, पुष्पा कुमारी द्वारा बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की  विस्तृत जानकारी दी गई। नन्हें मुंहे बच्चों ने अपनी भी प्रतिक्रिया अपने पाठ की कविता के माध्यम से दिए,जिसे सारे अभिभावकगण काफी खुश नजर आए।  गतिविधि आधारित शिक्षण विधि से बच्चों के पठन-पाठन कार्य की जानकारी दी गई। बच्चे गतिविधि के माध्यम से खेल-खेल में पढ़ाई के कई रूप सीखते हैं। कार्यक्रम में बच्चे काफी रुचि ले रहे थे।गतिविधि के माध्यम से बच्चों का मानसिक, बौद्धिक एवं शारीरिक विकास किया जाता है।  वर्ग प्रथम की वर्ग शिक्षिका द्वारा गतिविधि आधारित शिक्षण का अभिभावकों के बीच प्रदर्शन किया गया।*वरीय शिक्षिका सुमन कुमारी ने आये हुए सारे अभिभावक से सादर अनुरोध की ,की आप सब अभिभावक गोष्टी में अवश्य आये और बच्चों की कमियों से हम एक दूसरे से रूबरू हो ,और उनकी कमजोरियों को नजर में रखते हुए बच्चो पे विशेष मेहनत करें। ताकि हमारे बच्चे भी अन्य प्राइबेट स्कूल की भांति अपना अपना नाम रोशन कर सरकारी विद्यालय का भी मान बढ़ाये।

         *प्रदर्शन के उपरांत अभिभावकों से इस गतिविधि आधारित शिक्षण का फीडबैक लिया गया। अभिभावकों द्वारा बताया गया यह बहुत ही अच्छी शिक्षण पद्धति है। बच्चों का इस गतिविधि द्वारा सर्वांगीण विकास यथा बौद्धिक ज्ञान, शैक्षणिक ज्ञान एवं शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों के साथ-साथ विद्यालय अवर निरीक्षक सदर पूर्व मो० समी अहमद भागलपुर का भी सानिध्य प्राप्त हुआ।* 

          *अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ संगोष्ठी का समापन किया गया।*


Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top