भागलपुर
लायंस क्लब ऑफ भागलपुर रॉयल ने विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष पर *Relieving Hunger* प्रोजेक्ट के अंतर्गत आज जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज & अस्पताल, मायागंज के आपातकाली न विभाग में भर्ती रोगियों के 125 परिजनों के लिए रात्रि भोजन की व्यवस्था की।
अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को रात्रि के समय भोजन की उपलब्धता में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसी असुविधा को दूर करने हेतु रॉयल लायंस ने आज यहां भोजन का प्रबंध किया।
उपस्थित रॉयल लायंस ने सभी मरीजों की कुशल क्षेम पूछी और उन्हें जल्द स्वस्थ होने की शुभकामना दी। वार्ड में भर्ती मरीजों ने भी संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रॉयल लायंस की ओर से अध्यक्ष आलोक सिंघानिया, पूर्व जिलापाल अनुपम सिंघानिया, संयोजक प्रशांत सुचंती, अमन शर्मा, अविनाश साह, राजेश जैन, विशाल बाजोरिया, विनीत अग्रवाल, अभिषेक बाजोरिया, निकिता जैन, कशिश साह, अर्चना शर्मा, पवन पांडेय एवं अन्य उपस्थित थे।


0 comments: