भागलपुर। जिला के शिवनारायणपुर स्थित जद(यू.) कार्यालय में जद(यू.) श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ की "सदस्यता अभियान" के तहत जद(यू.) श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ की बैठक हुई। जिसमें प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष- राजीव सिन्हा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान किया गया। उन्होंने कहा संगठन विस्तार के लिए हर एक को क्रियाशील सदस्य के लिए 25 प्रारंभिक सदस्य बनाना जरूरी है। जिसमें सनहौला प्रखंड उप मुखिया ग्राम पं. -: कमालपुर (श्रीचक) के सुभाष मंडल जी एवं गोराडीह प्रखंड ग्राम पं.-: काशीपुर के सदानंद मंडल जी जद (यू) की सदस्यता लिया। साथ में नव- मनोनीत पवन भाई पटेल (जिला महासचिव) का लेटर संजय कुमार, (कार्यकारिणी सदस्य) जयप्रकाश रजक, एवं विकास कुमार (जिला सचिव) को लेटर देकर मनोनीत किया गया। इस दौरान बैठक में उपस्थित प्रकोष्ठ के गुलशन कुमार, विपिन पासवान, सुनील चौधरी, नवीन कुमार, अजीत कुमार, रवि कुमार (मीडिया प्रभारी) आदि उपस्थित थे! धन्यवाद ज्ञापन प्रताप नारायण सिन्हा जी ने किया।
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार गुप्ता


0 comments: