बाँका जिला के जनता की जेब को मिली राहत ,21 अक्टूबर को रिवाइव दरों पर लगेगी वालू घाटों की बोली
रिपोर्ट- के पी चौहान,
बाँका। जिला के बालू घाटों की सर्वे प्रशासन द्वारा लगभग पुरी कर ली गई है। इस बार जिला के छह नदियों के 30 घाटों से बालू का उठाव किया जाएगा।
यहाँ राजनीतिक लोगों के साथ समाज के कुछ बुद्धिजीवियों द्वारा जिला में वालू के बढ़े की ओर इंगित किया गया तो उनका भी ध्यान टुटा और फिर राजनीतिक गलियारे में इसकी चर्चा के बाद पूर्व में बढ़े कीमत साढ़े चार अरब की राशि से ऊपर बोली लगाने वलों को ही बालू घाटों की बंदोबस्ती की जाएगी। लेकिन अब इसके दरों में काफी कमी की गई है।सरकार द्वारा रिवाइव दर अब 1 करोड़ 66 लाख की राशि से जिले के 30 घाटों की बोली लगेगी। सनद रहे कि यही बालू के लिए वर्ष 2021 तक मात्र 102 करोड़ की ही बोली लगी थी।
खनन विभाग द्वारा सारी तैयारी कर ली गई है। कल इसकी निविदा निकाल दी गई। आगामी 21 अक्टूबरको करोड़पति लोग जिलाके30 घाटों की बोली लगाएंगे। इस बार जिले के छह नदियों के जिन 30 बालू घाटों की बोली लगेगी वो निम्न हैं-- चांदन नदी के 9, सुखनियां और चीर के 5 - 5,बदुआ और ओढ़णी के 4 - 4 ,तथा कुरार के 3, घाटों से बालू का उठाव किया जाएगा।
इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी कुमार रंजन ने बताया कि सभी घाटों का रकवा लगभग 30 से 40 एकड़ का होगा। जबकी पहले 2 से 5 एकड़ का था। इन्होंने कहा कि अधिक रकवा करने से बालू चोरी पर अंकुश लगेगा। श्री रंजन ने कहा कि बालू घाटों की निविदा 5 वर्षों के लिए की जाएगी।


0 comments: