झगड़ू सिंह चेरिटेबल ट्रस्ट ठाकुर श्यामनारायण महाविद्यालय में हर्षोल्लाष के साथ मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव!*
आजादी का अमृत महोत्सव जिसका उद्देश्य भारत को देशभक्ति के रंगों से रंगना। इस अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज वह अनेक कार्यलयों में खेल, गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पोस्टर, बैनर मेकिंग जैसे विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर देशभक्ति की भावनाओ का प्रचारण किया गया।
मुंबई स्थित कांदिवली पूर्व के ठाकुर श्यामनारायण डिग्री कॉलेज में ७५वा आजादी का अमृतमहोत्सव मनाया गया! जहा विभिन्न सांस्कृतिक स्पर्धा का आयोजन किया गया था! इस दौरान विभिन्न स्पर्धा का विश्वविद्यालय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन किया गया था! जिसमे मुंबई के विभिन्न कॉलेज के विद्यार्थीओ ने अनेक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपने कला और हुनर से कई प्रतियोगिता जित गए! यह स्पर्था १५ जनवरी २०२२ से ३१ जनवरी तक मनाई गई! यह कार्यक्रम में देशभक्ति से जुड़े संगीत, नृत्य, साहित्य, नाटक और ललित कला जैसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था! जहा विद्यार्थीओ का विभिन्न स्पर्धाओं के प्रति उत्साह अतुलनीय देखने मिला! कोरोना काल के चलते यह स्पर्धा का आयोजन ऑनलाइन के माध्यम से किया गया और विद्यार्थीओ का उत्साह बढ़ाया गया!
स्पर्धा जितने वाले स्पर्धको को ४ मार्च २०२२ को ठाकुर श्यामनारायण महाविद्यालय में निमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया! यह कार्यक्रम ठाकुर श्यामनारायण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शरद फुलारी के नेतृत्व और मार्गदर्शन के आधार पर किया गया! महाविद्यालय के सांस्कृतिक कमिटी की प्रमुख सौ. नंदिनी रॉय सहित कमिटी की अन्य शिक्षक कु.दुहिता जोशी, सौ. सोनाली जोशी, वह कु.सना शैख़ के साथ सहकार से यह कार्यक्रम को सफल बनाया गया..
बतादे की, यह कार्यक्रम बड़े पैमाने पर किया गया था जहां प्रतियोगिता में जितने वाले विभिन्न कॉलेज के स्पर्धको को विभिन्न श्रेणी के तहद गोल्ड, सिल्वर वह ब्रोंज सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया और विद्यार्थीओ का उत्साह बढ़ाया गया, यह कार्यक्रम के दौरान ना केवल विद्यार्थीओ को सम्मानित किया गया बल्कि विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था!

0 comments: