अभाविप के चन्दन कुमार ने कहा शिक्षा बजट पिछले साल की तुलना से अधिक...
इस बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए कई सौगात दी गईं। डिजिटल एजुकेशन पर जोर से लेकर डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना तक, सरकार की ओर से साल 2022-23 के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। खास बात यह भी है कि इस साल के बजट में शिक्षा क्षेत्र की रिकॉर्ड हिस्सेदारी है। सरकार ने साल 2022-23 के बजट में शिक्षा के लिए 1 लाख 4 हजार 277 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। साल 2021-22 के के लिए सरकार ने शिक्षा क्षेत्र के लिए 93 हजार 224 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया था। साल 2022-23 के लिए शिक्षा बजट बीते साल से 11,053.41 करोड़ रुपये अधिक है। जो कि पूर्व बजट से 12 फीसदी ज्यादा है।

0 comments: