Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

 'बंसी बिरजू' से आया आदित्य ओझा और सपना गिल का हॉट सांग 'छोड़ न ए राजा'


बंसी बिरजू: 'छोड़ न ए राजा' में दिखा आदित्य ओझा और सपना गिल का रोमांस


भोजपुरी के सिनेस्टार आदित्य ओझा और खूबसूरत अदाकारा सपना गिल के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म "बंसी बिरजू" का बेहद रोमांटिक सांग "छोड़ा न ए राजा" वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज़ हो गया है। इस गाने को आलोक कुमार और प्रियंका सिंह ने अपनी विशेष शैली में गाया है। गाने को खूब पसन्द किया जा रहा है। इस के वीडियो में आदित्य ओझा और सपना गिल की जोड़ी और केमिस्ट्री खूब जम रही है। सपना काफी हसीन और ग्लैमरस दिख रही हैं। जिनकी मदमस्त अदाएं दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है। वही आदित्य ओझा भी सांग में अपने रोमांटिक अंदाज से सपना को अपनी ओर खींचने में कामयाब होते दिखाई दे रहे हैं। गाने के कुंदन प्रीत गीतकार हैं और आशीष वर्मा ने संगीत दिया है।


इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार, लेखक संतोष मिश्रा और निर्देशक अजय एस झा हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स एवं जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म बंसी बिरजू को संतोष मिश्रा ने लिखा है, जो जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लेखक रहे हैं। प्रवेशलाल यादव और आदित्य ओझा की जोड़ी 'बंसी बिरजू' के रूप में पहली बार परदे पर हंगामा मचाने वाली हैं। फिल्म में उनकी गहरी दोस्ती और धमाल काफी रोमांचक होगा, जो दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाला होगा, क्योंकि इन दोनों के बीच एक गजब की केमिस्ट्री फिल्म के ट्रेलर में ही दिख रही है। 


लिंक

https://youtu.be/wlUrPRlwdhE



फिल्म बंसी बिरजू के निर्देशक अजय कुमार झा, लेखक संतोष मिश्रा, संगीतकार आशीष वर्मा और छायाकार डीके शर्मा हैं। फिल्म के कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार प्रवेश लाल यादव, आदित्य ओझा, काजल राघवानी, चांदनी सिंह, सपना गिल, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, जे नीलम, अनूप अरोरा, गोपाल राय, रत्नेश बरनवाल, ब्रजेश त्रिपाठी, अमित शुक्ला, अंशुमान सिंह राजपूत, सुधा झा आदि हैं। 

संवाददाता - शाहिद आलम 


Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top