प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी डीलरों को वैक्सीनेशन जागरूकता अभीयान चलाने का दिया निर्देश।
सुल्तानगंज भागलपुर संवाददाता। प्रखंड सभागार में वैक्सीनेशन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मु ने प्रखंड के सभी डीलरों के साथ संयुक्त बैठक किया।बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मू ने 28 अक्टूबर क़ो वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान के तहत सभी राशनकार्ड धारीयों एवं आम आवाम को वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करते हुए लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।ताकि प्रखंड के सभी राशनकार्ड धारीयों एवं आम आवाम के लोग को शिविर में लाकर वैक्सीन दिलवा सके।इस दौरान डीलर नोमान अंसारी,शत्रुघन चौधरी, अनिल रजक तथा तमाम डीलर मौजुद थे।

0 comments: