*बेमौसम बारिश ने किसानों की तोड़ी कमर आमजन परेशान, किसानों को भारी नुकसान*
गोड्डा,मेहरमा: तीन दिन से रुक रुककर हो रही बारिश से आमजन परेशान हो गया। बारिश के चलते जरूरी कार्य भी प्रभावित हुए। जबकि बेमौसम बारिश के चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को हुआ है।जिससे किसान चिंतित हैं।
रविवार सुबह चार बजे शुरू हुई बारिश पूरी रात होती रही। सोमवार सुबह थोड़ी देर के लिए बारिश रुकी। इसके बाद से लगातार रूक-रूक पूरे दिन जारी है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा।पिछले तीन सालों में इस माह यह सबसे ज्यादा है।रविवार सुबह आठ बजे से लगातार जिलों मे बारिश जारी है
10 से लेकर 15 प्रतिशत धान की फसल को नुकसान पहुंचा है| जिला क्षेत्रों सहित मेहरमा ब्लॉक क्षेत्र के गांव में रुक -रुक कर बारिश के कारण गांवों में किसानों की तैयार खड़ी धान की फसल लोटपोट हो गई।जिससे धान का दाना काला पड़ने की संभावना है। वहीं बारिश से धान की फसलों की कटाई में समय लगेगा|लेकिन फसल पककर तैयार होने वाली थी। बारिश के चलते गिरने के बाद फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसान बताते है कि यदि जल्द मौसम ठीक नहीं हुआ तो इसका किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।बेमौसम की बरसात से किसानों की फसलों में काफी नुकसान हुआ है| लेकिन रविवार से जारी बारिश के कारण धान गिर गया है। किसान के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है | लग रहा है किसान फसल देखकर मायूस बैठा हुआ रो रहा है|तेज हवाओं के चलने से खेत में खड़ी धान की फसल गिर गई है। वहीं बरसात से खेतों में भरे पानी से किसान अपनी गाढ़ी कमाई को बर्बाद होता देख परेशान हैं।अचानक बदले मौसम के मिजाज ने किसानों की कमर तोड़ दी है। सोमवार व मंगलवार की दोपहर घंटे भर की बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है

0 comments: