स्थानीय गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में किसान गोष्ठी आयोजित।
स्थानीय गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में गांधी शांति प्रतिष्ठान एवं लोक चेतना के संयुक्त तत्वाधान में बिहार में किसानों की समस्याओं और आंदोलन की संभावना पर विचार के लिए किसान संवाद का आयोजन रामचरण जी की अध्यक्षता में किया गया।
किसान संवाद का संचालन संयुक्त रूप से चांद झुनझुनवाला वाला और संजय कुमार ने किया।
धन्यवाद ज्ञापन सतीश मोदी के द्वारा किया गया।
किसान संवाद में सर्व समिति से निम्न प्रस्ताव पारित किए गए।
1. राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया जाएगा।
2. स्थानीय स्तर पर किसान संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा।
जिसमें जवाहर मंडल मो बाकिर हुसैन रविंद्र प्रसाद सिंह संजय कुमार अजय कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया है।
इसके संयोजक अजय कुमार होंगे।
सलाहकार के रूप में रामशरण डॉ योगेंद्र उदय एनुल होदा वासुदेव भाई महेश प्रसाद सिंह सार्थक भारत बंजरगी चौधरी कुमार अनुज सतीश मोदी होंगे।
तय किया गया है कि स्थानीय समस्याएं जैसे फसल क्षति सिंचाई बाढ़ सुखाड़ और सरकारी योजनाओं में हो रहे विसंगति को लेकर एक मांग पत्र के साथ जिला पदाधिकारी से एक प्रतिनिधि मंडल मिलेगा। चार नंबर तीनों कृषि कानून को लेकर जागरूकता हेतु पर्चा एवं पोस्टर छपवा या जाएगा। इस अवसर पर डॉक्टर योगेंद्र यादव जी ने कहा कि किसान दो पाटों के बीच पिता जा रहा है बिचौलियों और सरकार दोनों किसानों को लूट रहे हैं किसान ने ही प्राणी बनकर अपने व्यवस्था को तरस रहा है और इसके अलावा कुछ नहीं कर पा रहा उदय जी ने कहा कि रचना और संघर्ष साथ-साथ चलाना होगा और सतत संपर्क एवं संगठन के अलावा वैकल्पिक खेती विकसित करनी होगी। अनुल होदा किसानों की चुप्पी तोड़ने पर बल देते हुए संगठन को भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यक्रम चलाने का सुझाव दिया है इस अवसर पर मुख्य रूप से बासुदेव भाई चांद झुनझुनवाला सार्थक भारत मोहम्मद बाकिर अजय कुमार अनुल होदा योगेंद्र सहित अन्य लोग शामिल थे.

0 comments: