जगदीशपुर प्रखंड में बुधवार को कुल 208 मतदान केंद्र पर होगी वोटिंग!
जगदीशपुर में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 208 और भवनों की संख्या 116 है साथ ही सहायक मतदान केंद्र की संख्या 29 और चलंत मतदान केंद्रों की संख्या 3 है, संवेदनशील मतदान केंद्र 82 और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र 126 है!
इसको लेकर जिलाधिकारी भागलपुर में कहा की कल के मतदान के लिए हम सभी पूर्णरूपेण तैयार हैं, सारी तैयारियां कर ली गई है, कल यानी 29 सितंबर को सुबह 7: 00 बजे पूर्वाहन से 5: 00 बजे अपराह्न तक वोटिंग का कार्यक्रम चलेगा! सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ,साथ ही बूथ पर सारी जो भी सुविधाओं की जरूरत पड़ती है वह वहां के पदाधिकारियों को दे दी गई है!पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जिला निर्वाचन की टीम मुस्तैदी से कार्य करते दिख रही है!
बात भागलपुर की करें तो जगदीशपुर प्रखंड में कल यानी 29 सितंबर को पंचायत चुनाव का मतदान है। उस बाबत भागलपुर ज़िले के जिलाधिकारी सुब्रत सेन, एसएसपी निताशा गुड़िया समेत तमाम अधिकारी मतदानकर्मी को चुनाव सम्पन्न कराने की टिप्स देते दिख रहे हैं। डीएम सुब्रत कुमार सेन द्वारा जगदीशपुर के लोकमान्य स्कूल में पीठासीन पदाधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस दस्तां को संबोधित किया गया। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होनी है। शांतिपूर्ण मतदान हो और सही तरीके से हो, उस बाबत भागलपुर डीएम ने एक वीडियो बनाकर कर मतदानकर्मियों के बीच भेजा है।


0 comments: