Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments


अरुणाचलप्रदेश की राजधानी ईटानगर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के समक्ष राज्य के लोगों ने एयर गन सरेंडर किया


पूरे देश में एयर गन सरेंडर चलेगा अभियान: अश्विनी चौबे


- पशु पक्षियों का लोग न करें शिकार, इसलिए पूरे देश में दी जाएगी गति


ईटानगर/पटना, अरुणाचल प्रदेश 23 सितंबर 2021


केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि पूरे देश में एयर गन सरेंडर अभियान चलाया जाएगा। इसमें सेवानिवृत्त वनकर्मी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि आदि को जोड़ गति प्रदान की जाएगी।पशु-पक्षियों को शिकार से बचाने के लिए और उनके संरक्षण के लिए अरुणाचल सरकार के एयर गन सरेंडर अभियान को अहम पहल बताते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने कहा कि इसे पूरे देश में शुरू किया जाना चाहिए। इसके लिए राज्यों से भी आग्रह किया जाएगा।


इस अभियान के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने अरुणाचल के वन एवं पर्यावरण मंत्री मामा नटूंग को बधाई दी।  उन्होंने कहा कि इसका काफी सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे के सामने अरुणाचल प्रदेश के कुछ लोगों ने अपना एयरगन सरेंडर किया। 

एयर गन में कोई लाइसेंस नहीं लगता है। ऐसे में हमारे देश में काफी लोग हर जिले और गांव में एयर गन के जरिए पक्षियों का शिकार करते हैं। इसके चलते बहुत से पक्षियों की तादाद तेजी से कम होती जा रही है। इसे बचाने के लिए अरुणाचल प्रदेश की तर्ज पर इसे पूरे देश में शुरू हो, इसका प्रयास होगा।  केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने ईटानगर बायोलॉजिकल पार्क का भी भ्रमण किया। दुनिया का पहला हूलोकगिबन ब्रीडिंग सेंटर है। इस प्रजाति को बचाने के लिए यहां बेहतर कार्य किया जा रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने वन, पर्यावरण तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा भी की।


                         


वेद प्रकाश,मीडिया प्रभारी,

श्री अश्विनी कुमार चौबे,

राज्यमंत्री,

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय,भारत सरकार

Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top