मेहरमा पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्रों में गुंडागर्दी चरम सीमा पर |
गोड्डा: महागामा विधानसभा क्षेत्र के मेहरमा मे कानून व्यवस्था सुस्त | जी हां आपने सच सुना क्योंकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है |मेहरमा पुलिस के निर्देशों पर जबरन हो रहा उत्पीड़न|आपको बताते चलें कि मेहरमा थाना क्षेत्र में गुंडागर्दी,लूट चोरी ,जबरदस्ती , रेप ,बलात्कार , मारपीट जैसे मामले आए दिनों मेहरमा थाना में दर्ज किया जाता है |लेकिन पुलिस मामले को इस ओर मोड़ती की आवेदन करता खुद अपने आप को कोसती नजर आते कि क्यों कि मैंने पुलिस में शिकायत क्यों कि पुलिस की तो मिलीभगत पहले से ही रहती है | आपको वह कहावत याद होगा •मरता बेचारा क्या ना करता •सूत्र बताते हैं कि मेहरमा पुलिस के द्वारा निर्देशों पर जबरन उत्पीड़न किया जाता है| पुलिस बेलगाम हो रही है |पुलिस जनता की नही सुन रहे है |जनता परेशान हो रही है | पुलिस अपराधियों को शरण देते हैं | एक तरफ जिन्हें जनता की रक्षा की जिम्मेदारी दी गई है| वही रक्षक से ही अगर जनता डरने लगे |अपनी रक्षा की मांग करने वाले रक्षक के पास जाने से कतराने लगे | जरा सोचिए उस थाने मे कैसे आम जनता शिकायत करें| एक ओर सबसे बड़ा सवाल होता है कि आखिर पुलिस के पास जाने से लोग क्यों कतराते है | बीते दिनों क्षेत्र में बराबर हो रहे घटना के पीछे किसका हाथ| घटना से पहले पुलिस को कैसे मिल जाती है घटना की होने जानकारी | घटना की जानकारी पहले होने के बाद भी घटना को अंजाम देने के कुछ देर बाद क्यों पहुंचती मेहरमा पुलिस |मामला दर्ज होने के बाद भी खुलेआम क्षेत्रों में कैसे घूमता अपराधी| क्यों नहीं है उन्हें कानून का डर | जिले के आला अधिकारी को इस मामले पर संज्ञान लेना चाहिए कि घटना की पूर्व जानकारी के बाद भी क्यों घटता घटना| कैसे दे दिया जाता घटना को अंजाम|
जल्द सामने होगा पुलिसऔर गुंडे के बीच का पर्दाफाश |


0 comments: