तीन वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी चाचा को आजीवन कारावास!
Shankhnad
HOMEतीन वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी चाचा को आजीवन कारावास!
रिपोर्ट
तीन वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी चाचा को आजीवन कारावास!
भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट
आज के समय में लोग घर में सुरक्षित नहीं है, इसका जीता जागता नमूना गोपालपुर की एक घटना सामने आई है,चाचा और भतीजी के नाम को शर्मसार कर देने वाली घटना लगभग एक वर्ष पूर्व 21 मई 2020 का है, बच्ची शौच के लिए बाहर जा रही थी इसी दौरान उसके चचेरे चाचा ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, गोपालपुर की यह घटना बहुत ही शर्मसार कर देने वाली घटना थी, बच्ची महज ही दो वर्ष की थी, उस समय की यह घटना है, अभी बच्ची का वर्तमान उम्र 3 वर्ष हो रहा है, 7th एडीजे महेश प्रसाद सिंह ने आज इसके आरोपी सूरज कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई यह सजा बहुत ही जल्द और कम समय में ली गई है, मेडिकल सेक्सुअल के तहत जब मेडिकल हुआ तो यह प्रमाणित हुआ किसके साथ दुष्कर्म हुआ है,जब बच्ची से पूछा गया था तो उसने कहा था सूरज कुमार ने ही मेरे साथ गलत काम किया और आठ गवाही के बाद उसे आजीवन कारावास की सजा दी गई साथ ही साथ सरकार की ओर से पीड़िता के परिवार को 5 लाख रूपये एवं दुष्कर्मी परिवार की ओर से 25 हज़ार रूपये दी गई।
यह जानकारी सेवन थ्री डी जे महेश प्रसाद सिंह के स्पेशल पीपीए नरेश प्रसाद राम ने दिया।


0 comments: