Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

 रंगरा थाना क्षेत्र के एनएच पर मोटरसाइकिल चोर हुए सक्रिय, एक मोटरसाइकिल लेजाने में हुए असफल तो दूसरी चुराने में हुए सफल



नवगछिया (भागलपुर)। पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा चौक सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 स्थित मदरौनी पावर ग्रिड के पास से बीती रात अज्ञात चोरों ने जहां मनोज मोटरसाइकिल गैरेज से गैरेज मालिक मनोज मंडल की बीआर 10 क्यू 1198 नम्बर की एक लाल रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी कर ली। वहीं बीती रात को ही राहुल कुमार के घर से एक डिस्कवर मोटरसाइकिल चुराकर लेजाने के दौरान उसके स्टार्ट नहीं हो पाने के कारण उस मोटरसाइकिल को मदरौनी चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास छोड़ कर ही जाना पड़ गया।



मदरौनी पावर ग्रिड के पास स्थित मनोज मोटरसाइकिल गैरेज के मालिक सहोड़ा ग्राम निवासी कटाव पीड़ित मनोज मंडल ने बताया कि रोजाना की तरह बीती रात को भी अपनी और अन्य ग्राहकों की मोटरसाइकिल खड़ी कर रखा था। सुबह गैरेज के पास आये तो देखा मेरी मोटरसाइकिल गायब है। जबकि वहां पहले से रखी अन्य मोटरसाइकिल एवं सभी सामान सामान्य स्थिति में ही रखे हैं। लेकिन वहां एक लावारिस एवं अज्ञात साइकिल लगी हुई थी। जो संभवतः मोटरसाइकिल चोर की ही होगी। इस घटना की लिखित जानकारी स्थानीय सहायक थाना रंगरा चौक को भी दे दी गई है।


उधर राहुल कुमार ने जब सुबह घर पर अपनी मोटरसाइकिल नहीं देखी तो खोजबीन शुरू कर दी। इसी क्रम में किसी ग्रामीण ने बताया कि एक मोटरसाइकिल मदरौनी चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास पड़ी है। वहां जाकर देखने पर राहुल कुमार को अपनी मोटरसाइकिल मिल गयी। ग्रामीणों के अनुसार दस पंद्रह दिनों पहले राज कुमार साह की एक जुगाड़ गाड़ी भी एनएच किनारे से रात को चोरी चली गई। जिसका कोई अतापता अब तक नहीं चल पाया है।


बता दें कि मदरौनी पावर ग्रिड के पास एनएच किनारे कोसी नदी के कटाव से पीड़ित सहोड़ा गांव के लोग काफी संख्या में कई वर्षों से अपना गुजर बसर कर रहे हैं। जहां इनके बनाये वैकल्पिक घरों में भी इस समय उत्तर में कोसी और दक्षिण में गंगा के बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। लाचारी हालात में सैकड़ों की संख्या में ये कटाव पीड़ित इस समय एनएच के किनारे जीवन यापन करने को मजबूर हैं। 

Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top