प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन के अवसर पर देश भर में चल रहे सेवा समर्पण अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह के नेतृत्व में मंदिर में जाकर भजन मंडली को सम्मानित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में बुढ़ानाथ मंदिर में नित भजन कीर्तन करने वाली स्थानीय महिलाओं की टोली को अंगवस्त्र व पौधा देकर सम्मानित किया गया।
जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह बताई की देश भर में चल रहे इस अभियान को हम लोग भी आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं,
सेवा करना हमारा धर्म है और अधिकार भी।
सम्मान कार्यक्रम के बाद महिलाओं ने बातचीत में कहा कि बहुत ही सौभाग्य से हमें ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं,भगवान से हम सभी प्रार्थना करते हैं कि उन्हें दीर्घायु जीवन प्रदान करें।
मौके पर उनके साथ जिला उपाध्यक्ष बबीता मिश्रा, नारायणी मिश्रा, कुंदन कुमारी, जिला मंत्री मनीष दास, मनोज सिंह, मनोरमा सिंह ,प्रतिभा देवी, बीना देवी थे।


0 comments: