ब्रेकिंग सहारनपुर
👉जिला पंचायत सदस्य रकम सिंह राणा भी हुए भाजपाई लखनऊ में ज्वाइन की पार्टी.
सम्वाददाता. फैजुल शैख
✔️सहारनपुर:वार्ड नंबर 27 से निर्दलीय चुनाव लडकर धुरंधरों को चित कर जिला पंचायत सदस्य बने रकम सिंह राणा अब भाजपाई हो गए हैं।आज लखनऊ में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।दर्जा प्राप्त मंत्री जसवंत सैनी के नेतृत्व में रकम सिंह राणा आज भाजपाई हो गए।प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए पार्टी को मजबूत करने की उनसे अपील की।पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद जिला पंचायत सदस्य रकम सिंह राणा ने कहा कि आने वाला 2022 विधानसभा चुनाव भी भारतीय जनता पार्टी का ही है।जिस तरह से केंद्र और प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के अपने नारे पर कार्य कर रही है उससे हर वर्ग का व्यक्ति प्रसन्न है और 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा को वोट करने के लिए आतुर है।


0 comments: