प्रेस विज्ञप्ति भागलपुर बिहार।।
23 सितंबर 2021 दिन गुरुवार।।
आज चतुर्थ दिवस गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता।
स्कूलों में गांधी कार्यक्रम के तहत गांधी शांति प्रतिष्ठान के द्वारा जारी प्रतियोगिता के अंतर्गत आज गांधी जयंती प्रतियोगिता में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें जूनियर खंड और सीनियर खंड वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित की गई।
चित्र बनाने के लिए बच्चों को विषय दिए गए थे।
बनाए गए चित्रों के गहन परीक्षण के बाद चयनकर्ताओं ने जूनियर खंड से सन्नी कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल को प्रथम स्थान दिया है।
नमन कुमार अग्रवाल सेंट टेरेसा स्कूल द्वितीय और आर्या सिंह दिल्ली पब्लिक स्कूल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।
जबकि सौम्या कुमारी दिल्ली पब्लिक स्कूल को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया है।
इसी प्रकार से सीनियर वर्ग के लिए केशव बुधिया को प्रथम और मीठी बुधिया को द्वितीय स्थान जो डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र हैं दिया गया है।
एवं तृतीय स्थान के लिए पर प्रांजल राज दिल्ली पब्लिक स्कूल का चयन किया गया है।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में कृष्ण कुमार चित्रकला शिक्षक माउण्ट एसीसी स्कूल और चंद्रमोहन चित्रकार शिक्षक सेंट जोसेफ स्कूल थे।
प्रतियोगिता में कई स्कूलों ने भाग लिया जिनके कुल 53 बच्चों ने इसमें अपनी सहभागिता दी।
इन सभी को 2 अक्टूबर 2021 को गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में आयोजित गांधी जयंती समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
दोनों खंडों के लिए अलग-अलग विषय दिया गया था। जूनियर खंड का विषय महात्मा गांधी और चरखा एवं सीनियर खंड के लिए विषय गांधीजी और स्वच्छता रखा गया था।
चाँद झुनझुनवाला ने कहा कि दोनों खंडों के प्रतिभागियों द्वारा तैयार चित्र वाकई में मंत्र मुग्ध करने वाले थे जिससे लगता है कि बच्चों के मन में भी गांधी की भावना और विचार समाहित हैं।
वासुदेव भाई ने कहा कि साथ ही गांधी की भावनाओं को अपनी भावनाओं से जोड़कर चित्र के माध्यम से प्रस्तुत किया गया लग रहा था।
कार्यक्रम के प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र का यह प्रयास है कि बच्चों में कला के साथ-साथ गांधी विचार की भावना का विकास हो।
इस अवसर पर केंद्र के उपाध्यक्ष एनुल होदा सचिव बासुदेव भाई चाँद झुनझुनवाला अमन कुमार के साथ मौजूद सभी विद्यालय के शिक्षक और अभिभावक शामिल थे।
साथ ही बड़ी संख्या में छात्र भी उपस्थित थे।
कल दिनांक 24 सितंबर 2021 शुक्रवार को 11:00 बजे से प्रतियोगिता के पंचम चरण में गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में ही क्विज प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है।
जिसके लिए भी जूनियर और सीनियर खंड निर्धारित है और उन्हें विषयों के अनुसार तैयारी करने के लिए कहा गया है।
कल के कार्यक्रम की कवरेज हेतु कृपया एक संवाददाता और फोटोग्राफर अवश्य भेज दें।
यह जानकारी प्रवक्ता चाँद झुनझुनवाला ने दी है।।


0 comments: