गया
अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा केन्द्रीय मंत्री का होगा भव्य स्वागत- विनोद कुमार
गया में कार्यकर्ता संपर्क एवं आभार कार्यक्रम में केंद्रीय इस्पात मंत्री आर सी पी सिंह का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा,यह बातें आज बिहार प्रदेश जनता दल यू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि 4 सितंबर को अपराह्न 1 बजे आजाद पार्क के सामने जनता दल यू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय इस्पात मंत्री सिंह का भव्य स्वागत किए जाने के लिए गांधी मंड़प में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक जिला अध्यक्ष बबन चंद्रवंशी के अध्यक्षता में हुई है इस बैठक को सम्बोधित करते हुए कुमार ने बताया कि सिंह जी का आगमन केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार कार्यकर्ता सम्पर्क एवं आभार कार्यक्रम में हो रही है। सिंह के नेतृत्व में संगठन का विस्तार बूथ स्तर तक पहुंच गई है।जिसे और विस्तार करने की आवश्यकता है। सिंह के नेतृत्व में अति पिछड़ा वर्ग के लोगों में नेतृत्व क्षमता विकसित हुई है। कुमार ने बताया कि श सिंह के मार्गदर्शन में ही संगठन का विस्तार हुआ है। इस
बैठक में शामिल होने वाले लोगों में रामाधार सिंह चंद्रवंशी, राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, जितेंद्र चंद्रवंशी,हरी साव, शम्भू शर्मा, बैजनाथ शर्मा,राम विलास शर्मा व अन्य है।


0 comments: