टोक्यो पैरालंपिक 2020 में रजत पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने सुश्री भाविनाबेन पटेल को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
पटना, 29 अगस्त 2021:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतनेवाली भारतीय महिला खिलाड़ी सुश्री भाविनाबेन पटेल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुश्री भाविनाबेन पटेल ने पैरालंपिक खेलों में रजत पदक जीतकर टेबल टेनिस के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिस पर हर भारतीय गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुश्री भाविनाबेन पटेल प्रगति की ऊॅचाई के शीर्ष पर पहुँचे और भारत का नाम रौशन करती रहें, ऐसी मेरी कामना है।
’’’’’’


0 comments: