हिमाचल प्रदेश
जगत सिंह तोमर
सिरमौर जिला के भाजपा महिला मोर्चा मण्डल शिलाई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया कोरोना महामारी में महिला मोर्चा ने लोगो की सेवा की है कभी मुफ्त मास्क बांटकर,कभी सेनेटाइजर,राशन किट आदि देकर इस बार महिला मोर्चा ने रक्तदान कर सेवा का बीड़ा उठाया है भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्यामा ठाकुर के नेतृत्व इसका आयोजन हुआ। इसमे जिला अध्यक्षा शिवानी वर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या आशा तोमर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिल ठाकुर व उनकी कार्यकारिणी सदस्य, सत्या तोमर, बीडीसी चेयरमेन अनीता वर्मा,पोन्टा मंडल अध्यक्षा कृष्णा धीमान महामंत्री गीता जी, शिलाई से महामंत्री पूनम वर्मा, महामंत्री कमलेश पुन्डिर, आदि विशेष रूप से उपस्थिति रहे। सिविल चिकित्सालय नाहन व शिलाई के चिकित्सको के सहयोग से ये शिविर सफल रहा। इसमे नौ युनिट रक्त एकत्रित हुआ। महिला मोर्चा अध्यक्षा श्यामा ठाकुर ने इस शिविर को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिल ठाकुर, उनकी टीम व उपस्थित अन्य सभी कार्यकर्ताओ का आभार वयक्त किया।


0 comments: