बाँका। बाँका आजाद चौक समीप छात्र-छात्राओं के लिए संचालित एम यू सी सी स्टडी सेंटर में ललित कुमार सिंह भूमि सुधार उप समाहर्ता, सीतामढी, अंकेक्षण पदाधिकारी डॉ.बी आर वर्णवाल, एम यू सी सी के निदेशक राजीक राज, बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह यादव के संयुक्त मार्गदर्शन में चलाए जा रहे निःशुल्क "बिहार सिविल सर्विसेज फाउंडेशन" के छात्र छात्राओं ने राज्य तथा केंद्र द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होकर संस्थान का परचम लहराया, M.U.C.C बांका से विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में सफल हुए छात्रों की संख्या निम्न है - बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित दरोगा की मुख्य परीक्षा में 11 छात्र छात्राएं सफल हुए, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में 4 छात्र छात्राएं सफल हुए , बिहार कर्मचारी चयन आयोग 2014 की मुख्य परीक्षा में 8 छात्र छात्राएं सफल हुए, वहीं बिहार लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में 7 छात्र- छात्राओं ने बाजी मारी। इस फाउंडेशन के मार्गदर्शकों द्वारा निःशुल्क शिक्षा दान दिए जाने से जिला तथा आसपास के क्षेत्रों के दर्जनों गरीब छात्र-छात्राओं को अपना भविष्य सुधारने में मदद मिली है।सफलता प्राप्त एवं अध्ययनरत कई छात्र-छात्राओं के अभिभावकों सहित यहाँ के स्थानीय लोगों ने फाउंडेशन के मार्गदर्शकों खासकर ललित कुमार सिंह की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए साधुवाद दिया है। * के पी चौहान, बाँका।


0 comments: