*उत्कृष्ट कार्य करने वाले, समाजसेवियों को सहयोग कल्याण समिति ने किया सम्मानित*
फिरोजाबाद। मंगलवार को 72 वें गणतंत्र दिवस पर समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
भारतीय सहयोग कल्याण समिति उत्तर प्रदेश द्वारा समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले और जरूरतमंद लोगों की मददगार बनने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष मूवी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें डॉ शिखा जैन डॉक्टर पूनम अग्रवाल डॉ गौरव अग्रवाल एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमित गुप्ता को कोरोना योद्धा एवं आदर्श नागरिक सम्मान से विभूषित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मूवी शर्मा ने कहा कि जो लोग स्वयं को छोड़कर समाज हित में कार्य करते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं ऐसे लोगों को समिति द्वारा सम्मानित किया गया है साथ ही हर सामाजिक संस्था को ऐसे लोगों को सम्मानित करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव दर्शन शर्मा उप सचिव सौरभ शर्मा जितेंद्र शर्मा संगठन मंत्री ताजवार फातिमा दीपिका सैनी राखी प्रियंका जयकुमार आदि शामिल रहे।


0 comments: