बाँका। स्थानीय कार्यालय परिसर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित ' नेहरू युवा केन्द्र ' बाँका के तत्वावधान आज 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती ' राष्ट्रीय युवा दिवस ' के रूप में मनायी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी श्रवण कुमार सहगल ने किया, जबकि मंच संचालन लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सत्य नारायण सिंह ने किया।
सर्वप्रथम जिला युवा अधिकारी श्री सहगल सहित उपस्थित युवा एंव राष्ट्रीय युवा स्वंय सेवक आदि ने स्वामी विवेकानंद के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
श्री सहगल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन, शिक्षाओं एवं युवाओं को दिए गए मार्गदर्शन पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी द्वारा वैज्ञानिक सोच तथा तर्क पर बल ही नहीं दिया गया बल्कि उन्होंने धर्म को भी लोगों की सेवा व सामाजिक परिवर्तन से जोड़ने की अपनी विचारधारा को भी लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सत्य नारायण सिंह ने युवा सप्ताह के कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही इन्होंने अपने संवोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति का उदघोष करने वाले युवा प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शत शत नमन। श्री सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि युवाओं उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जबतक लक्ष्य न प्राप्त हो जाय।
इस मौके पर विभिन्न प्रखंडों के युवा मंडलों,महिला मंडलों के पदाधिकारी, युवा एंव राष्ट्रीय युवा स्वंय सेवकों सहित अंगिका नया सवेरा के अध्यक्ष सुभाषचंद्र यादव, राजेन्द्र कुमार चौधरी, रौशन कुमार मिश्रा आदि ने भी स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। श्री सिंह ने इस मौके पर युवा एंव राष्ट्रीय युवा स्वंय सेवकों को ' युवा सप्ताह ' की सपथ दिलायी।
* के पी चौहान, बाँका।


0 comments: