किसान आंदोलन के कारण दिल्ली-हरियाणा रूट की बसें न चलने से निराश होकर लौटेने को मजबूर यात्री
जालंधर,(विशाल)- हरियाणा बॉर्डर एवं दिल्ली में किसानों के बढ़ते तनाव को देखते हुए इन दोनों रूट की बसें अभी तक नहीं चलाई गई है। जिसका नुकसान आम लोगों को उठाना पड़ रहा है। दिल्ली और हरियाणा जाने वाले यात्री बस स्टैंड पर सामान लेकर अपने घर जाने के लिए पहुंच रहे थे। लेकिन बसें न चलने के कारण उन्हें निराश होकर वापस जाना पड़ रहा था। कुछ यात्री तो अपना सामान लेकर बस स्टैंड से वापस जा रहे थे और कुछ वही पर बैठ कर बस का इंतजार कर रहे हैं।बता दें कि शुक्रवार सुबह चार बजे से ट्रेड यूनियन के द्वारा बस सेवा चालू कर दी गई है, जिसमें पंजाब रोड की 50 से 60 बसें चलाई गई है। इससे वहां फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली। हरियाणा बॉर्डर पर किसानों के बढ़ते तनाव को देखते हुए फिलहाल बसें केवल पंजाब रूट के लिए ही चलाई गई हैं और हरियाणा रूट की बसें अभी बंद है।शुक्रवार को किसानों के दिल्ली में प्रदर्शन के चलते बड़ी संख्या में पंजाब के किसान दिल्ली के लिए निकले हैं। वीरवार को वे पटियाला के पास पंजाब-हरियाणा शंभू बार्डर को क्रास करके निकल गए थे। हालांकि संगरूर के खनौरी और बठिंडा के पास डूमवाली बैरियर पर किसानों को आगे बढ़ने से हरियाणा पुलिस ने रोक रखा है। किसान आंदोलन और हरियाणा बार्डर पर तनाव के मद्देनजर अभी हरियाणा के लिए बसें रवाना नहीं की जा रही हैं।


0 comments: