धूमधाम से मनाया गया भारतरत्न इंदिरा गाँधी की जयंती।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, बाँका। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न इंदिरा गांधी की 103 वीं जयंती आज काफी धूमधाम से मनाया गया।
जिला कांग्रेस के मुख्य कार्यालय गाँधी आश्रम में आयोजित समारोह में सर्व प्रथम इंदिरा गाँधी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष राधा झा ने कहीं कि श्री मती गाँधी एक ससक्त महिला और देश की कर्मठ प्रधानमंत्री थीं, जिनका देश और दुनिया ने लोहा माना।
समारोह को कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश महासचिव अजय कुमार सिंह, सेवा दल के जिला अध्यक्ष मो शमी हाशमी, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुवोद मिश्रा, कांग्रेस सेवा दल के नगर अध्यक्ष मो जहूल आलम सहित कांग्रेस के आनंद कृष्ण सिंह, मनीष कुमार घोष आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस के उपाध्यक्ष माहेश्वरी यादव ने किया। * के पी चौहान बाँका।


0 comments: