उत्तरप्रदेश
सिद्धार्थनगर//
मिशन शक्ति – नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन।
गोल्हौरा थाना में माननीय मुख्यमंत्री उ.प्र . सरकार द्वारा मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के सम्बन्ध मे सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी आदेश के क्रम में थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर में महिला शक्ति मिशन के तत्वावधान में प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में महिला प्रधान ,महिला शिक्षक ,व स्कूल जाने वाली कन्याओं तथा अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में शक्ति मिशन कार्यक्रम आदेश के तहत महिला हेल्प लाइन कार्यक्रम का उद्घाटन महिला जनप्रतिनिधि (ग्राम प्रधान) विनय कुमारी पत्नी लोकेश्वर नाथ पांडे जीवपुर थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा कराया गया व जिसमें नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन में मिशन शक्ति के तहत अवगत कराया गया तथा उनके अन्दर पूर्व से व्याप्त भ्रम ,शंका , भय को खत्म करने हेतु एवं नारी सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा चलायी जा रही सेवाएं जैसे 1090 वूमेन पॉवर हेल्पलाईन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी ।
रिपोर्ट
सुमित शर्मा


0 comments: