बाँका। जिला मुख्यालय के समीप कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनायी गई, साथ ही लौहपुरुष भारत रत्न सरदार पटेल की पुण्यतिथि भी मनायी गई। समारोह की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष माहेश्वरी यादव ने किया।
आगत अतिथियों ने सर्व प्रथम इंदिरा गाँधी और सरदार पटेल के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंदिरा गाँधी के बताये रास्ते पर चलकर ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
तत्पश्चात आर एम के स्कूल मैदान के समीप कांग्रेस कार्यालय स्थित भारत रत्न इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस महिला सेल की अध्यक्ष राधा झा ने कहीं की श्री मति गांधी एक आदर्श महिला थी,उनके नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा देश में ही नहीं विदेश में भी होती थी।
बाँका सब्जी मार्केट स्थित इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुवोद मिश्रा, नगर अध्यक्ष दिवाकर यादव, संजय कुमार झा, मनीष कुमार घोष, संजय झा, मालती देवी,आशा देवी, मो शम्स सहित सरिता देवी आदि अनेक लोग उपस्थित थे। * के पी चौहान बाँका।


0 comments: