हिमाचल प्रदेश
जगत। सिंह। तोमर
सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत बांदली से सम्बन्ध रखने वाले कांग्रेस के युवा नेता राहुल चौहान ने युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों में प्रदेश महासचिव के पद पर कब्जा किया है।
हाल ही में हुए सदस्यता आधारित चुनावों में राहुल चौहान ने भी प्रदेश कार्यकारिणी के लिए नामांकन भरा था जिसमें उन्होंने प्रदेश भर में 11 वां स्थान हासिल कर प्रदेश महासचिव का पद हासिल किया।
जिला सिरमौर से प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान पाने वाले वे एकमात्र युवा नेता है।
पत्रकारों से अनौपचारिक रूप में बात करते हुए राहुल चौहान ने बताया कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनावों में 1485 सक्रिय सदस्य बना कर महासचिव का पद प्राप्त किया है। अपने राजनीतिक सफर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 में बतौर एन एस यू आई कार्यकर्ता उन्होंने राजनीति की शुरुआत की थी। इसी वर्ष उन्होंने बीए प्रथम वर्ष कक्षा प्रतिनिधि का चुनाव भी लड़ा था दुर्भाग्यवश जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। परंतु इस हार ने उनके हौसले को और बुलन्द किया और लगातार कई पदों पर अगले तीन सालों तक बने रहे।
वर्ष 2013 में 22 वर्ष की आयु में शिलाई विधानसभा युवा कांग्रेस के महासचिव चुने गए। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर तत्कालीन युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने उन्हें पदोन्नत कर लोकसभा कार्यकारिणी में सचिव नियुक्त किया।
इसके बाद वे प्रदेश में प्रवक्ता के रूप में कार्य कर रहे थे।
अपने निर्वाचन के लिए उन्होंने कांग्रेस आलाकमान, प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस और क्षेत्र के सभी लोगों का और विशेषकर अपने माता पिता और परिवारजनों का आभार व धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि वे लोगों के इस विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
उनकी इस जीत पर समस्त क्षेत्रवासियों और शिलाई कांग्रेस में खुशी का माहौल है।.


0 comments: