आज दिनांक 29 सितंबर को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की नाथनगर शाखा का चुनाव आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता शाखा संरक्षक संजय अग्रवाल जी एवं सुनील बुधिया जी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। निवर्तमान अध्यक्ष अनिल बाजोरिया द्वारा शाखा द्वारा पिछले वर्ष किये गये सेवा कार्यो को लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। जिसे सभा मे उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सराहनीय बताया गया। नए अध्यक्ष के रूप में सरसम्मति से हेमंत जैन का नाम प्रस्तावित किया गया जिसे सभी सदस्यों द्वारा निर्विरोध अध्यक्ष पद हेतु चुन लिया गया। गौतम बुधिया को सचिव और पंकज जैन को कोषाध्यक्ष का पदभार प्रदान किया गया। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद अमित भुवानिया और मनोज चौधरी , सहसचिव रवि बाजोरिया और पीयूष जैन एवं सहकोषाध्यक्ष नीलमणि बाजोरिया को बनाया गया। शाखा संरक्षक संजय अग्रवाल जी और सुनील बुधिया जी द्वारा नवनिर्वाचित कमिटी को बधाई और शुभकामना प्रदान की गई। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अश्विनी खटोड़, निवर्तमान अध्यक्ष अनिल बाजोरिया सहित तमाम सदस्यगण उपस्थित थे।
इंडियन न्यूज़ नेटवर्क के लिए भागलपुर से सुमन भारती की रिपोर्ट



0 comments: