बाँका। बाँका अनुमंडल पशु चिकित्सालय में आज एकदिवसीय राज्यव्यापी रेबीज रोधी निःशुल्क टीकाकरण सह जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
डा.अली वफा और डा.मुकेश कुमार के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक श्वानो ( कुत्ते) को वैक्सीन दिया गया।
डा.अली वफा ने बताया कि रेबीज एक अत्यन्त ही घातक विषाणुजन्य जुनोटिक रोग है, जो मनुष्यों एवं पशुओं को समान रूप से प्रभावित करती है। लक्षण प्रकट होने के बाद इस रोग की विशिष्ट चिकित्सा उपलब्ध नहीं है।
वहीं डा. मुकेश कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य रेबीज रोग का नियंत्रण एवं उन्मूलन, रेबीज रोग से होने वाले बहुमूल्य मानव एवं पशुधन की प्राण रक्षा, रेबीज रोग के नियंत्रण एवं उन्मूलन हेतु जन जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार। इन्होंने कहा कि 3 माह के उम्र में पहला डोज दिया जाता है, फिर बुस्टर टीकाकरण प्रथम टीकाकरण के 3 सप्ताह बाद तत्पश्चात वर्ष में एक बार टीकाकरण किया जाता है।
इन्होंने कहा कि बच्चे हों या बड़े आबारा जानवरों को छूने से बचना चाहिए। छूने पर तुरंत हाथ धो लेना चाहिए। जानबर के काट लेने पर एंटी रेबीज वैक्सीन के लिए तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
इन्होंने कहा कि वैसे पशु चिकित्सक या कर्मी को ज्यादा डर रहता है, इसलिए उन्हें पहले से ही प्रतिरक्षीत होना चाहिए। कारण कि वचाव ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। * के पी चौहान बाँका।


0 comments: