अपराध की योजना बना रहे चार गिरफ्तार। चार देसी कट्टा और गोलियां बरामद।
विवेक कुमार यादव
मुंगेर। जिला के मुफस्सिल थाना अंतर्गत पीर पहाड़ के पास अपराध की योजना बना रहे चार बदमाशों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया हैं। तथा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार बदमाशों के पास से चार देसी कट्टा, चार गोलियां और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह को सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना के पीर पहाड़ शंकरपुर मध्य विद्यालय आसपास हथियार से लैस अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने जमा हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस घेराबंदी की और तौफ़ीर की ओर से आगे बढ़ी। पुलिस को आता देख अपराधी भागने लगे। जिसे पुलिस बल के जवानों ने खदेड़ कर चार अपराधियों को दबोचा।और तीन चकमा देकर फरार हो गये। एसपी ने कहा गिरफ्तार अभियुक्तों में चंदन यादव, जितेंद्र यादव, छोटू कुमार उर्फ सत्यम यादव और गौरव यादव शामिल हैं। संबंधित थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के बयान पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गिरफ्तार अपराधियों में से दो अपराधियों का आपराधिक इतिहास पुराना रहा है। चंदन यादव और जितेंद्र यादव पहले भी जेल जा चुके हैं।
पहाड़ पर चढ़कर क्रॉलिंग करते हुए उतरी थी पुलिस टीम।
पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना थी कि लगभग छह सात अपराधी वहां जुटे हैं। और सभी हथियारों से लैस हैं। यदि ग्रामीण इलाके और बस्ती से होकर पुलिस जाती तो अपराधियों के भाग निकलने की पूरी संभावना थी। इसीलिए एहतियात बरतते हुए पुलिस बल के जवानों ने पहाड़ का रास्ता चुना। रात के अंधेरे में पहाड़ की दुर्गम चढ़ाई के बाद उतरना पुलिस बल के जवानों के लिए काफी मुश्किल था। पुलिस टीम जब पहाड़ से नीचे उतर रही थी तो सामने अपराधी दिख रहे थे। इसी बीच जवानों को क्रॉलिंग करते हुए आगे बढ़ने के लिए कहा गया और पहाड़ पर उगे जंगलों में छुपकर जवान क्रॉलिंग करते हुए नीचे की ओर उतरे और एकदम से अपराधियों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े. तीन अपराधी भाग निकले हैं, जिनकी पहचान हो गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छापामारी की जा रही है


0 comments: