हिमाचल प्रदेश
जगत सिंह तोमर
पीजीआई चंडीगढ़ के निदेशक डा जगतराम को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा हिमाचल गौरव पुरस्कार दिए जाने पर गिरिपार क्षेत्र में खुशी की लहर है गिरिपार की खश कनैत केंद्रीय समिति व केंद्रीय हाटी समिति तथा गिरिपार पत्रकार परिषद व अनेको सामाजिक संगठनों ने डॉ जगत राम को बधाई दी है गिरिपार खश कनैत केंद्रीय समिति के मुख्य संरक्षक सतीश ठाकुर, अध्यक्ष वेद प्रकाश ठाकुर, उपाध्यक्ष जगदीश वर्मा, प्रदीप सिंगटा, हेमचन्द कमल, महासचिव हरदेव वर्मा, सलाहकार सुभाष ठाकुर, रणसिंह ठाकुर, रणजोत ठाकुर, सह सचिव धनवीर ठाकुर, संस्थापक सदस्य जय प्रकाश चौहान, कोषाध्यक्ष रत्तन हाब्बी व सभी पदाधिकारियों तथा केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डा अमीचन्द कमल, महासचिव कुन्दन शास्त्री व उपाध्यक्ष सुरेन्द्र हिंदुस्तानी गिरिपार पत्रकार परिषद के अध्यक्ष जगत सिंह तोमर महासचिव उदय भारद्वाज,पंकज शर्मा,चमेल देसाई,आशुतोष तोमर,बिशन तोमर व कार्तिक तोमर ने इस उपलब्धि के लिए डा जगतराम को बधाई देते हुए कहा कि यह समूचे गिरिपार क्षेत्र और प्रदेश के लिए गौरव का पल है। डा जगतराम राजगढ़ तहसील के पबियाना निवासी है। एक गरीब परिवार से सम्बन्ध रखने वाले डा जगतराम स्कूली शिक्षा के लिए राजगढ़ के लिए घर से पैदल आते थे। उन्होंने 1985 में आईजीएमसी शिमला से एमबीबीएस किया, जिसके बाद चंडीगढ़ में एमएस पूरी की। उनके पांच भाई हैं, जो अभी भी खेतीबाड़ी करते हैं। उन्हें अब तक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करीब 15 अवार्ड मिल चुके हैं। उन्हें वर्ष 2013, 2016 और 2018 में उन्हें अमेरिका में नेत्र सर्जरी के लिए बेस्ट सर्जन का खिताब मिला है। उनके नाम एक लाख से अधिक आंखों के ऑपरेशन करने का रिकार्ड दर्ज है। उन्होंने करीब 45 पुस्तकें भी लिखी हैं।


0 comments: