भाजपा नगर किसान मोर्चा की बैठक आयोजित। अध्यक्ष अनिल उपाध्यक्ष बने ओमप्रकाश।। मोर्चा सदस्यों को अंग वस्त्र भेंट कर किया सम्मान
विवेक कुमार यादव
जमालपुर । नप क्षेत्र फरीदपुर वार्ड संख्या 30 में भाजपा किसान मोर्चा नग GBर इकाई जमालपुर की बैठक भाजपा नगर अध्यक्ष शंभू शरण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह उपस्थित हुए। बैठक में किसान मोर्चा की नई टीम की घोषणा अध्यक्ष ने की। अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह उर्फ घनश्याम सिंह को जिम्मेदारी दी गई। वहीं उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मंडल तथा श्यामाकांत कुशवाहा, महामंत्री कृष्ण कुमार उर्फ छोटू, मंत्री कृष्णा धर्मपाल ,चंद्रशेखर ,मुकेश यादव जबकि कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार प्रसाद तथा मीडिया प्रभारी श्याम कुमार एवं आईटी सेल के पिंटू सिंह नाम शामिल है। मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष का स्वागत भाषण में कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों को का लाभ किसानों को दिलाने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की जिलाध्यक्ष ने किसानों को सरकारी लाभ लेने पर प्रकाश डाला और इस पर बल दिया वही नगर अध्यक्ष शंभू शरण सिंह ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए विश्वास जताया और कहा है कि मोर्चा द्वारा दल हित में किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नगर अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से सभी नवगठित मोर्चा के सदस्यों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।


0 comments: