जीबीएम कॉलेज में सावित्री महाजन की प्रतिमा लगाने की मांग।
गया से राजेश मिश्रा की रिपोर्ट
गया।गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में कॉलेज की संस्थापिका सावित्री महाजन की प्रतिमा लगाने की मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गया महानगर मंत्री राजीव प्रकाश ने की है। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की 14 अगस्त सन 1953 में शहर के एक प्रतिष्ठित समाजसेवी सह महिला शिक्षाविद सावित्री महाजन ने शहर में महिलाओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से एक महिला कॉलेज की स्थापना कर गौरव प्राप्त की थी। बिहार के सबसे पुराने डिग्री कॉलेजों में से शुमार जीबीएम कॉलेज को मगध प्रमंडल का एकलौता महिला शिक्षण का केंद्र दर्जा प्राप्त है। इस कॉलेज को नैक द्वारा ग्रेड बी से नवाजा गया है। स्थापना के इतने वर्ष बीत जाने के बावजूद भी जीबीएम कॉलेज के नए परिसर में इनकी आदमकद की प्रतिमा नहीं स्थापित की गई है।जो बड़ा ही दुर्भाग्य का विषय है।उन्होंने कहा कि पूर्व प्राचार्य डॉ सत्येंद्र प्रजापति के कार्यकाल में सावित्री महाजन की प्रतिमा स्थापित करने पर विचार हुआ था लेकिन इनके स्थानांतरण के बाद किसी भी प्राचार्य ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य डॉ जावेद अशरफ के द्वारा महाविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह के दिन संस्थापिका को याद तक नहीं किया गया। प्राचार्य के द्वारा सावित्री महाजन की प्रतिमा नहीं लगाकर इनके बहुमूल्य योगदानो को विस्मृत करने का प्रयास किया जा रहा है।परिषद ने कहा कि कॉलेज परिसर में इनकी प्रतिमा स्थापित होने पर आने वाले छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा मिलेगी।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इनके स्मृति में कॉलेज के भवन का नामकरण करने के साथ उनकी प्रतिमा नहीं लगाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।


0 comments: