INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn
WJAI को मिला पत्रकारिता के दिग्गजों का साथ, पत्रकारिता जगत के कई आईकॉन बने संरक्षक पटना। देश भर के वेब पत्रकारों के सर्वथा पहले निबंधित संगठन वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया- 'डब्ल्यूजेएआई' को बिहार की पत्रकारिता के रोल मॉडल, आईकॉनिक और प्रेरणास्रोत अग्रिम पंक्ति के पत्रकारों का वरदहस्त प्राप्त हुआ है। संगठन से बिहार की पत्रकारिता की आईकॉनिक हस्तियाँ शैलेन्द्र दीक्षित, अरुण अशेष, राकेश प्रवीर, सुजीत झा और श्रीकांत प्रत्युष बतौर संरक्षक जुड गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल ने इस आशय की आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले समय में इन वरिष्ठ पत्रकारों के परामर्श, मार्गदर्शन और संरक्षण से संगठन ज्यादा मजबूत हो कर अपने लक्ष्यों की प्रतिपूर्ति में अग्रसर होगा। उन्होंने बताया कि संगठन ने अपने संरक्षक मंडल का विस्तार करते हुए इनकी सहमति से इन्हें संगठन का संरक्षक मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि डब्ल्यूजेएआई के प्रधान संरक्षक देश की पत्रकारिता जगत के रोल मॉडल प्रख्यात् संपादक, वरिष्ठ पत्रकार और जाने माने सामाजिक राजनीतिक विश्लेषक एन. के. सिंह हैं तो वहीं अब से इनके साथ संरक्षक मंडल की शोभा बढ़ाएंगे देश के जाने माने पत्रकार दैनिक जागरण आदि के संपादक रहे वरिष्ठ पत्रकार विश्लेषक शैलेन्द्र दीक्षित, विभिन्न प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों को बुलंदियों पर पहुँचाने वाले पत्रकारिता के चलते फिरते स्कूल अरुण अशेष, वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया स्ट्रेटिजिस्ट एनयूजेआई के प्रदेश अध्यक्ष राकेश प्रवीर, सूबे की पत्रकारिता जगत को अपने आलोक से प्रकाशित करने वाले टीवी पत्रकारिता के पहले नाम सुजीत कुमार झा, कई प्रतिष्ठित मीडिया घरानों का चेहरा रहे और फिलवक् सिटीपोस्ट लाइव के एडिटर इन चीफ हैं जो न्यू मीडिया में विश्वसनीयता की लंबी लकीर खींच रहे हैं। श्रीकांत प्रत्युष और सुजीत झा बिहार में टीवी पत्रकारिता में बड़े हस्ताक्षर हैं। इन सभी के बतौर सरक्षक जुड़ने से संगठन को आशीर्वाद प्राप्त होगा। श्री आनन्द ने कहा कि डब्ल्यूजेएआई पूरी सक्रियता से वेब पत्रकारिता को देश भर में मुकाम देने में लगी है। दिल्ली एनसीआर, यूपी उत्तराखंड, मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, दक्षिण भारत प्रक्षेत्र, ओडिशा के बाद अब पंजाब हरियाणा, दक्षिण पूर्वी राज्यों में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। संगठन द्वारा ग्लोबल समिट किया जाना है जिसकी तैयारी जोर शोर से कोरोना से मुक्ति के बाद की जाएगी। कई योजनाएं पाईपलाईन में हैं जिसके लिए मुफीद समय का इंतज़ार किया जा रहा है। राष्ट्रीय महासचिव अमित रंजन ने कहा कि यह बड़ी बिडम्बना है कि जानकारी के मुताबिक 1992 में अमेरिका में शिकागो टाईम्स के नाम से शुरु हुई वेब पत्रकारिता को आज तीसरे दशक में भी नई मीडिया कहा जा रहा है। इससे भी दुर्भाग्यपूर्ण यह कि आज तक देश में सरकार वेब मीडिया के लिए न तो कोई गाईडलाईन बना सकी न कोई सरकारी नियामक संस्था। ये सूचना है कि देश में आरएनआई द्वारा वेब पोर्टलों के निबंधन की व्यवस्था बनाने की तैयारी की जा रही है तो वहीं बिहार सरकार भी वेब मीडिया नीति की तैयारी कर रही है। केन्द्र और बिहार सरकार के संबद्ध मंत्रालयों को डब्ल्यूजेएआई ने भी अपना प्रस्ताव अपने संविधान के अंश वेब पत्रकारों के लिए तैयार 'स्व नियमन' के ड्राफ्ट के साथ भेजा है और संगठन इस दिशा में प्रयत्नशील है। उन्होंने बताया कि डब्ल्यूजेएआई देश भर में अपने क्षेत्रीय कार्यालयों के मार्फत वेब पत्रकारों और वेब पोर्टलों को एकसूत्र में जोड़ने में लगी है। वरिष्ठ पत्रकार- संपादक और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने कहा कि संगठन ने अपने फेसबुक पेज पर 21 जुलाई से लाईव कार्यक्रम के जरिये वेब पत्रकारों के साथ सीधा संवाद कायम करना शुरु किया है जहाँ सवाल जबाब के माध्यम से बड़ी ठोस जानकारियां सामने आ रही हैं। 21 जुलाई को महासचिव अमित रंजन ने लाईव संवाद का आग़ाज करते हुए देश में वेब पत्रकारिता, वेब पोर्टल के प्रसार, महत्व, नियमन और डब्ल्यूजेएआई के कार्य कलापों की जानकारी दी। 22 जुलाई को ओम प्रकाश अश्क़ ने कोरोनाकाल में पारंपरिक मीडिया का संकट और वेब पत्रकारों के लिए अवसर पर अपनी बात रखी। 23 जुलाई को प्रख्यात् समाजसेवी और संगठन के संरक्षक रजनीकांत पाठक ने संकटकाल में 'वेब पत्रकारों की सुध ले सरकार' की अपील की। 24 जुलाई को पटना शाखा अध्यक्ष बालकृष्ण ने संगठन पर बात रखी। 25 जुलाई को देश के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माधो सिंह ने 'भरोसा खो चुकी मुख्यधारा की पत्रकारिता का मजबूत विकल्प बन कर उभर रही वेब पत्रकारिता पर बड़ी सारगर्भित बातें रखीं। 26 जुलाई को वरिष्ठ पत्रकार और राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ. लीना ने वेब पत्रकारिता पर फर्जी का आरोप पर बात रखी। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में नये समय पर रात 9 बजे लाईव संवाद में प्रख्यात् काननूविद अधिवक्ता और संगठन के विधि परामर्शी रोहन प्रियम सहाय ने देश में मीडिया के इतिहास, संविधान में वर्णित अधिकार और निरोध, कानूनी पहलूओं, वेब पत्रकारिता और डब्ल्यूजेएआई पर बहुत अहम बातें रखीं। राष्ट्रीय सचिव निखिल केडी वर्मा ने बताया कि देश भर के पत्रकार, वेब पत्रकार और सुधि समाज के लोग संगठन के फेसबुक पेज पर जारी लाईव संवाद का हिस्सा बन सकते हैं और हमारी आधिकारिक वेबसाइट wjai.in लॉगिन कर संस्था से सीधा जुड़ सकते हैं जहाँ सदस्यता की अर्हता, प्रक्रिया और ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। बिहार के पत्रकारिता जगत की पांचों बड़ी हस्तियों का संरक्षक मंडल के सदस्य के रुप में प्रधान संरक्षक एन.के. सिंह, संरक्षक एम एल सी प्रो. वीरेन्द्र नारायण यादव, रजनीकांत पाठक, ई. संजय कुमार राय, मनोज कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष रजनीश कांत, माधो सिंह, अमिताभ ओझा, हर्षवर्धन द्विवेदी, आशीष कुमार शर्मा, सचिव मुरली मनोहर श्रीवास्तव, सुरभित दत्त, टी. स्वामीनाथन, संयुक्त सचिव मधूप मणि पिक्कू, डॉ. लीना, मनोकामना सिंह, डॉ. राजेश अस्थाना, जितेन्द्र कुमार सिंह, पंकज कुमार मिश्रा, कार्यालय सचिव मंजेश कुमार, पटना शाखा अध्यक्ष बालकृष्ण, सचिव मनन कुमार मिश्रा छपरा अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय सचिव कबीर अहमद और संगठन से जुड़े सभी वेब पत्रकारों ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है।
About the Author
Write admin description here..
Search Inn News Network
INN NEWS NETWORK
Inn News Network
INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना न्यूज़ चैनल .Entertainment,Politics,General's,Crime,Film Launching,SongsLaunching, MoviesLaunching,TvSerials, WebSeries,Short Films, Film Muhurat.अगर आप में है जज्वा कुछ कर दिखाने का तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है.आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे.कोई न्यूज़ कॉव्रेज या ख़बर न्यूज़ में चलवानां हो तोह नीचे दिये गये 👇Photo-Video Shooting, Event, Modelling Photo & Shoot, Inn House Shooting& विज्ञापन, मीडीया PR शिप Etc .आप हमें Comment बॉक्स में अपना नंबर और नाम जगह कां नाम साथ में भेजे. Hrinnnewsnetwork@gmail.com पर
Inn News Network Marketing Development
Contact form
INN NEWS NETWORK
INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना न्यूज़ चैनल .Entertainment,Politics,General's,Crime,Film Launching,SongsLaunching, MoviesLaunching,TvSerials, WebSeries,Short Films, Film Muhurat.अगर आप में है जज्वा कुछ कर दिखाने का तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है.आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे.कोई न्यूज़ कॉव्रेज या ख़बर न्यूज़ में चलवानां हो तोह नीचे दिये गये 👇Photo-Video Shooting, Event, Modelling Photo & Shoot, Inn House Shooting& विज्ञापन, मीडीया PR शिप Etc .आप हमें Comment बॉक्स में अपना नंबर और नाम जगह कां नाम साथ में भेजे
Marketing Development
Link Building
Easy Steps To Learn Blogging and Digital Marketing.
Follow Us
If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.
Popular Posts
Search Inn News Network
Followers Inn News Network
Wikipedia Inn News Network
INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn
About Me Inn News Network
Blog Archive
- December 2025 (15)
- November 2025 (5)
- October 2025 (10)
- September 2025 (9)
- August 2025 (20)
- July 2025 (13)
- June 2025 (10)
- May 2025 (31)
- April 2025 (10)
- March 2025 (17)
- February 2025 (8)
- January 2025 (24)
- December 2024 (20)
- November 2024 (27)
- October 2024 (24)
- September 2024 (29)
- August 2024 (35)
- July 2024 (22)
- June 2024 (28)
- May 2024 (23)
- April 2024 (27)
- March 2024 (30)
- February 2024 (41)
- January 2024 (51)
- December 2023 (26)
- November 2023 (161)
- October 2023 (160)
- September 2023 (218)
- August 2023 (243)
- July 2023 (112)
- June 2023 (28)
- May 2023 (15)
- April 2023 (64)
- March 2023 (49)
- February 2023 (27)
- January 2023 (69)
- December 2022 (60)
- November 2022 (46)
- October 2022 (103)
- September 2022 (100)
- August 2022 (75)
- July 2022 (16)
- June 2022 (12)
- May 2022 (8)
- April 2022 (7)
- March 2022 (15)
- February 2022 (17)
- January 2022 (5)
- December 2021 (11)
- November 2021 (35)
- October 2021 (129)
- September 2021 (211)
- August 2021 (174)
- July 2021 (108)
- June 2021 (159)
- May 2021 (173)
- April 2021 (90)
- March 2021 (81)
- February 2021 (34)
- January 2021 (73)
- December 2020 (37)
- November 2020 (73)
- October 2020 (155)
- September 2020 (232)
- August 2020 (271)
- July 2020 (382)
- June 2020 (288)
- May 2020 (248)
- April 2020 (252)
- March 2020 (151)
- February 2020 (133)
- January 2020 (15)
- December 2019 (6)
- November 2019 (4)


0 comments: